‘मिशन मंगल’ का ट्रेलर रिलीज़
अक्षय कुमार, विद्या बालन, तापसी पन्नू और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मिशन मंगल’ का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है. जगन शक्ति के निर्देशन में बनी इस फिल्म में ‘इसरो’ के वैज्ञानिकों की उस कोशिश को दिखाया गया है, जिसमें उन्होंने मार्स पर पहुंचने की ज़िद की थी. इस फिल्म में वैज्ञानिक राकेश धवन और तारा शिंदे की कहानी दिखाई गई, जिनकी मार्स पर पहली सैटेलाइन भेजने में अहम भूमिका रही थी.
अक्षय कुमार ने फिल्म के ट्रेलर को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, “ये सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि एक मिसाल है, उस नामुमकिन सपने की जिसे मुमकिन किया इंडिया ने. मिशन मंगल ट्रेलर रिलीज़ हो गया है.”
Yeh sirf ek kahaani nahi balki ek misaal hai uss namumkin sapne ki jise mumkin kiya India ne.#MissionMangalTrailer out now https://t.co/9nDaX29Jo5@taapsee @SonakshiSinha @vidya_balan @TheSharmanJoshi @menennithya @IamKirtiKulhari @Jaganshakti @foxstarhindi #HopeProductions @isro
— Akshay Kumar (@akshaykumar) July 18, 2019
अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा कि फिल्म ‘मिशन मंगल’ कल्पना और जिज्ञासा का मेल है. इसे अंतरिक्ष की कहानी वाली भारत की पहली फिल्म बताया जा रहा है जो मंगल मिशन में शामिल वैज्ञानिकों की कहानी पर आधारित है.अभिनेता ने कहा कि उन्होंने यह प्रोजेक्ट अपनी बेटी नितारा और उसकी उम्र के बच्चों के लिए चुना ताकि उन्हे भारत के दूसरे ग्रह पर पहुंचने के अभियान की सच्ची कहानी से अवगत कराया जा सके.कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘ मिशन मंगल एक ऐसी फिल्म है जो मनोरंजन करने के साथ-साथ प्रेरित भी करेगी. यह एक ऐसी फिल्म है जिसे मैंने खास तौर पर अपनी बेटी और उसके उम्र के बच्चों के लिए किया है ताकि भारत के मंगल ग्रह तक पहुंचने की कहानी से उन्हें अवगत कराया जा सके.’’
अभिनेता को उम्मीद है कि यह फिल्म हॉलीवुड की ‘ स्टार ट्रैक’ ‘स्टार वार्स’ और ‘ग्रैविटी’ फिल्म जैसी होगी. उन्होंने लिखा, ”मैं उम्मीद करता हूं कि फिल्म मिशन मंगल जितना मनोरंजन करे उतना ही प्रेरित भी करे. यह फिल्म मैंने खासतौर पर मेरी बेटी और उसकी उम्र के बच्चों के लिए की है ताकि उन्हें भारत के महान मंगल अभियान की सच्ची घटना के बारे में पता चले .”
फॉक्स स्टार हिंदी के आधिकारिक ट्विटर पेज पर एक पोस्ट में लिखा है, “इस असाधारण सफर का हिस्सा बनने के लिए आपका धन्यवाद अक्षय कुमार! आने वाली पीढ़ी को प्रेरित करने के लिए हम आपसे बेहतर किसी और को नहीं सोच सकते हैं. मंगल ग्रह पर भारत के अंतरिक्ष अभियान की सच्ची कहानी के लिए तैयार हो जाएं, हैशटैग मिशन मंगल.” यह फिल्म सिनेमाघरों में 15 अगस्त को रिलीज होगी. इसमें विद्या बालन, तापसी पन्नू और कीर्ति कुल्हारी हैं.
Thank you @akshaykumar for being a part of this incredible journey! We can’t think of anyone better to inspire generations to come. Get ready for the true story of India’s #SpaceMission to Mars #MissionMangal https://t.co/Xn5ULQWkjN
— Fox Star Hindi (@foxstarhindi) July 4, 2019
