ग्राम प्रधानों व सचिवों को प्रशिक्षण दिया
मुजफ्फरनगर। कूकड़ा ब्लॉक में आज जिला पंचायत अधिकारी सुधीर श्रीवास्तव ने सृजल एवं स्वच्छ गांव के संबंध में अधीनस्थ कर्मचारियों व ग्राम प्रधान और सचिवों की बैठक ली
बैठक में जिला पंचायत अधिकारी ने सभी को स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव को साफ रखने में सहयोग करने को कहा
बिडियो जानसठ व प्रशिक्षण अधिकारी संतप्रकाश सिंह ने ग्राम प्रधानों व सचिवों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया यह प्रशिक्षण ३ तारीख से ५ तारीख तक चलेगा
जिसमें ग्राम प्रधानों व सचिवों को गांव को स्वच्छ रखने के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा
कार्यक्रम में जिला पंचायत अधिकारी सुधीर कुमार श्रीवास्तव, बिडियो जानसठ व प्रशिक्षण अधिकारी संत प्रकाश सिंह, एडीओ पंचायत कुकड़ा ब्लॉक प्रेम प्रकाश्, वरिष्ठ प्रशिक्षक लोकेश कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे वहीं कार्यक्रम में सदर ब्लाक के ग्राम प्रधान व सचिव भी मौजूद रहे।
