वैश्विक

Tripura: तृणमूल में शामिल हुए BJP विधायक Ashish Das को स्पीकर ने ठहराया अयोग्य

Tripura  विधानसभा अध्यक्ष रतन चक्रवर्ती ने सत्तारूढ़ भाजपा विधायक Ashish Das को बुधवार को औपचारिक रूप से अयोग्य घोषित कर दिया। अनुसूचित जाति के नेता दास (43) पिछले साल 31 अक्टूबर को यहां तृणमूल में शामिल हो गए थे। असेंबली स्पीकर चक्रवर्ती ने कहा कि दास विधायक के वेतन और भत्तों सहित सभी सुविधाओं से वंचित रहेंगे।

स्पीकर ने कहा कि उन्हें BJP की मुख्य सचेतक कल्याणी रॉय से Ashish Das के खिलाफ शिकायत मिली थी। इसमें उनके पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने का आरोप लगाया गया था। विधानसभाध्यक्ष ने कहा कि सभी कानूनी पहलुओं पर गौर करने के बाद उन्होंने बुधवार को विधायक को अयोग्य घोषित कर दिया। उनका कहना है कि नियमों के तहत फैसला लिया गया है। इसके पीछे किसी भी तरह का राजनीतिक द्वेष नहीं है।

Ashish Das ने कहा कि विधानसभाध्यक्ष का फैसला अनुचित है। उन्होंने कहा- विधानसभाध्यक्ष मुझे अयोग्य घोषित नहीं कर सकते। मैं कानूनी विशेषज्ञों से सलाह लूंगा और कानूनी समाधान की तलाश करूंगा। दास उन सात विधायकों में से शामिल थे जिन्होंने मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को हटाने की मांग करते हए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। विधायकों ने देब को तानाशाह और अलोकप्रिय बताया था।

 

हाल ही में ममता के कई नेताओं को त्रिपुरा आने से रोका गया। कई बार उन की रैलियां भी रद्द कराई गईं। एक महिला नेता को तो बाकायदा पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया था। उन पर सीएम के खिलाफ साजिश करने का आरोप लगा था। तूल पकड़ने पर उन्हें छोड़ा गया।

Ashish Dasको अयोग्य साबित करने से ममता की पार्टी को भी झटका लगा है। तृणमूल तेजी से त्रिपुरा में अपना आधार बढ़ा रही है। हालांकि, बिप्लब देव की सरकार भी ममता को हताश करने के लिए सारी कवायदें कर रही है। कभी ममता के लोगों को कोरोना के नाम पर रोका जाता है तो कभी उन पर हमले भी कराए जाते हैं।

सिर मुंडवा लिया भाजपा के Tripura विधायक आशीष दास ने, भगवा पार्टी छोड़ने की घोषणा

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21727 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 − four =