Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

गौकशी व वन्य जीव सरंक्षण अधिनियम में वांछित दो आरोपितो को गिरफ्तार

चरथावल। पुलिस ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम में वांछित चल रहे एक आरोपित को ग्राम बिरालसी बैंक से गिरफ्तार कर लिया।इसके अलावा गौकशी में वांछित चल रहे एक अन्य आरपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है

पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपितों का चालान कर जेल भेज दिया हैं। चरथावल पुलिस ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम व गौकशी में वांछित चल रहे दो आरोपितो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

चरथावल थानाध्यक्ष सूबे सिंह के नेतृत्व में एसआई हरिराज सिंह कांस्टेबल संजीव शर्मा,मनोज शर्मा आदि पुलिस टीम ने गौकशी व पुलिस मुठभेड़ में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया

गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम सरताज पुत्र शकील निवासी ग्राम निर्धना बताया पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किया है

इसके अलावा चरथावल थानाध्यक्ष सूबे सिंह के नेतृत्व में एसआई मोहित कुमार,कांस्टेबल रोबिन आदि टीम ने ग्राम बिरालसी स्थित बैंक से मुखबिर की सूचना पर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम में वांछित चल रहे अब्बास पुत्र हमीद निवासी ग्राम भैंसानी इस्लामपुर थाना थानाभवन जनपद शामली को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपितों का चालान कर जेल भेज दिया हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − sixteen =