Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

नावला निवासी इसरान की हत्या के मामले में दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव नावला निवासी इसरान की हत्या के मामले में दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है।

शहर केतवाली में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान सीओ सिटी कुलदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत 27 मार्च 2021 को शहर केतवाली क्षेत्र के जामियानगर तालाब में मिले शव के सम्बन्ध में थाना कोतवालीनगर पर पंजीकृत हत्या के अभियोग थाना कोतवालीनगर पुलिस द्वारा सफल अनावरण करते हुए ०२ हत्यारे अभियुक्तगण को गुप्ता रिसोर्ट के सामने कट से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में सारिक पुत्र आफताब उर्फ बब्बू नि० मौ० किदवईनगर थाना को०नगर मु०नगर, सोनी उर्फ सावेज पुत्र साकिर नि० मौ० चमारान खादरवाला थाना को०नगर मु०नगर। जिनके कब्जे से ०१ तमंचा मय ०२ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर(हत्या में प्रयुक्त), ०१ तमंचा मय ०३ जिन्दा कारतूस ३२ बोर(हत्या में प्रयुक्त) बरामद किये।

मृतक के फरार अभियुक्त नसीम पुत्र नूरमौहम्मद नि० किदवईनगर थाना को०नगर मु०नगर की पत्नी से सम्बन्ध थे, जिसके चलते नसीम ने अपने दोस्त अभियुक्तगण सारिक व सावेज को हत्या के लिये तैयार कर हत्या की घटना को कारित कराया।

हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली योगेश शर्मा, सब इंस्पैक्टर जितेंद्र सिंह, कां. प्रवीन, कां. प्रेमचंद, कां. नवीन तेवतिया, का. विवेक शामिल रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 1 =