वैश्विक

Ukraine के राष्ट्रपति Volodymyr Zelenskyy यूक्रेन छोड़कर पोलैंड चले गए-  रूस

 रूस की तरफ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. रूस के सरकारी मीडिया हाउस स्पूतनिक ने दावा किया है कि, यूक्रेन के राष्ट्रपति Volodymyr Zelenskyy देश छोड़ चुके हैं. इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वोलोदिमीर जेलेंस्की यूक्रेन छोड़कर पोलैंड चले गए हैं. 

स्पूतनिक की तरफ से रूसी सरकार के हवाले से ये जानकारी दी गई है. हालांकि अब तक Volodymyr Zelenskyy या फिर यूक्रेन सरकार की तरफ से ऐसा कोई भी अपडेट सामने नहीं आया है. वहीं दूसरी तरफ Volodymyr Zelenskyy कई बार ये कह चुके हैं कि वो अपना देश छोड़कर नहीं भागने वाले. ऐसे में रूसी मीडिया हाउस का ये बड़ा दावा काफी हैरान करने वाला है. 

 रूस पिछले 9 दिनों से यूक्रेन पर लगातार हमला कर रहा है. यूक्रेन की सेना लगातार रूस का मुकाबला कर रही है, लेकिन रूस की सेना की तादात काफी ज्यादा है. साथ ही रूस यूक्रेन की राजधानी कीव समेत तमाम शहरों पर मिसाइल अटैक कर रहा है. जिससे यूक्रेन को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है.

रूसी मिसाइल अटैक सबसे ज्यादा सेना के कैंपों और बेस पर हुआ है, जिसमें यूक्रेन के हजारों जवान मारे गए. वहीं यूक्रेन की तरफ से भी दावा किया गया है कि, पिछले 9 दिनों में रूस के 9 हजार से भी ज्यादा जवानों को मार गिराया है. 

रूस शुक्रवार को 9वें दिन भी यूक्रेन (Ukraine Russia War) पर हमला जारी रखे हुए है. कई शहरों को तबाह कर दिया गया है. रूसी सैनिक लगातार बम के गोले बरसा रहे हैं. यूक्रेन की बड़ी बड़ी इमारतों के साथ स्कूलों को भी निशाना बनाया जा रहा है. इस बीच रूस पर दुनिया के कई देश प्रतिबंधों की भी लगातार घोषणा कर रहे हैं.

अमेरिका समेत दुनिया के ज्यादातर देश यूक्रेन पर हमले की कार्रवाई को लेकर रूस की रणनीति से खफा हैं. यूक्रेन (Ukraine) में हमले के बीच अब रूस ने अपने पड़ोसी देशों को धमकाना भी शुरू कर दिया है.  रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने चेतावनी देते हुए कहा है कि वो तनाव को बढ़ाने का काम न करें. पुतिन का कहना है कि रूस के पड़ोसियों को तनाव नहीं बढ़ाना चाहिए. पुतिन ने रूस के पड़ोसियों से मास्को के साथ तनाव नहीं बढ़ाने की चेतावनी देते हुए कहा है कि क्रेमलिन का उनके प्रति कोई बुरा इरादा नहीं है.

अलजजीरा न्यूज के मुताबिक रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने टेलीविज़न पर टिप्पणी में कहा है कि वो अपने पड़ोसियों को ये सलाह देंगे कि वो स्थिति को गंभीर न बनाएं और कोई प्रतिबंध न लगाएं. उन्होंने कहा कि हमें यहां अपने संबंधों को बढ़ाने या खराब करने की कोई जरूरत नहीं दिख रही है.

पुतिन ने आगे कहा कि हमारी ओर से जो भी एक्शन लिए जा रहे हैं वो रूसी संघ के खिलाफ कार्रवाई के जवाब में लिए जा रहे हैं. पुतिन को उत्तरी रूस में एक नौका के लिए ध्वजारोहण समारोह में मास्को के बाहर अपने आवास से ऑनलाइन भाग लेते हुए दिखाया गया था.

Russian Soldiers के हमले में अब तक करीब 2 हजार से ज्यादा लोगों की मौत की खबर है. हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है. पिछले 9 दिन से लगातार हमलों की वजह से काफी संख्या में निर्दोष लोग मारे जा रहे हैं. जानमाल की काफी क्षति हो रही है. हमले में मरने वालों में बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं. रूसी सैनिक यूक्रेन के सैन्य ठिकानों को भी निशाना बना रहे हैं.

हमलों में रूस की कई इमारतें बुरी तरह से तबाह हो गई हैं. लगातार हमले की वजह से लोगों में डर और भय का माहौल कायम है. लोग अपनी जान बचाने के लिए बंकरों का सहारा ले रहे हैं. तो वहीं यूक्रेन से भारी संख्या में लोग पड़ोसी देशों में शरण ले रहे हैं.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + 13 =