खेल जगत

Shane Warne Death: सदमे में क्रिकेट जगत

Shane Warne Death: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व गेंदबाज शेन वॉर्न का दिल का दौरा पड़ने से शुक्रवार को निधन हो गया. उनकी उम्र महज 52 साल थी. उनकी मौत की खबर से पूरा क्रिकेट जगत हैरान रह गया है. जानकारी के मुताबिक शेन वॉर्न की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है. भारत के कई दिग्गजों ने शेन वॉर्न की मौत पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है. चलिए जान लेते हैं किसने क्या कहा. 

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने ट्वीट किया, “यह बिल्कुल अविश्वसनीय है. शब्दों से परे हैरान. एक किंवदंती और खेल को सुशोभित करने वाले सबसे महान खिलाड़ियों में से एक.. बहुत जल्दी चले गए… उनके परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना.”

पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने शेन वॉर्न की तस्वीर के साथ ट्वीट करते हुए लिखा, “यकीन नहीं कर सकता. महान स्पिनरों में से एक, स्पिन को कूल बनाने वाले सुपरस्टार शेन वॉर्न नहीं रहे. उनके परिवार, दोस्तों, दुनिया भर में उनके फैंस के प्रति मेरी संवेदनाएं.”

पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने ट्वीट किया, “नहीं, मैं यकीन नहीं कर सकता है कि शेन वॉर्न अब इस दुनिया में नहीं हैं. मेरे हीरो को श्रद्धांजलि. इस पर विश्वास नहीं करना चाहता. पूरी तरह से बिखर गया.”

https://twitter.com/harbhajan_singh/status/1499753833358323712?s=20&t=GFBhaQ9SFRUx2E2d5hKNsA

स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इस खबर पर हैरानी जताई और ट्वीट किया, “हे भगवान.”

पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना ने ट्वीट किया, “हमारे क्रिकेट के दिग्गज शेन वॉर्न के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ, वह हमेशा मैदान पर जादुई थे. आपकी आत्मा को शांति मिले. उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना.”

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × five =