उत्तर प्रदेश

उन्नाव: छुट्टी पर आए भारतीय वायु सेना के जवान की हत्या, शव बरामद

उन्नाव में भारतीय वायु सेना के जवान की हत्या का मामला सामने आया है। मंगलवार सुबह एयरफोर्स के जवान की लाश खेत के पास पड़ी मिली। उसकी एक आँख पर गोली मारी गयी है। जवान जम्मू कश्मीर यूनिट में तैनात था और 11 जून को छुट्टी पर घर आया था, लेकिन पिछले 24 घंटों से गायब था, जिसके बाद आज उसका शव बरामद हुआ।

उन्नाव जिले के गंगा घाट कोतवाली के वसधना गांव में एयरफोर्स जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक, भारतीय वायु सेना की जम्मू कश्मीर यूनिट में 27 साल के प्रतीक सिंह तैनात थे। उनके पिता ओम नारायण उन्नाव में परिवार संग रहते है। प्रतीक 11 जून को छुट्टी पर उन्नाव अपने घर आये थे। वहीं सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे के बाद प्रतीक बाइक से कहीं बाहर निकले थे लेकिन देर रात होने के बाद भी वह घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता होने लगी।

प्रतीक का फोन भी नहीं लग रहा था, परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की लेकिन रात बीत जाने के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल सका। आज सुबह बसधना गाँव में सड़क के किनारे उनका शव पड़ा मिला। शव देख ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। वहीं परिजनों को भी प्रतीक की मौत की जानकारी दी गयी। एयरफोर्स जवान की मौत से पुलिस सकते में हैं तो वहीं परिजनों में कोहराम मच गया है।

कहा जा रहा है कि देर रात एयरफोर्स जवान की गोली मारकर हत्या की गयी और उनका शव वहां फेंक दिया गया। बदमाशों ने उनकी बहुत बेरहमी से हत्या की है। जवान की आँख पर गोली मारी गयी।

पुलिस के मुताबिक़, हत्यारे ने उनकी कनपटी से सटाकर गोली मरने की कोशिश की होगी, हालंकि प्रतीक ने जरूर बचने की कोशिश की होगी, जिससे निशाना चूक गया और गोली प्रतीक की आँख में लग गयी। घटनास्थल से 15 बोर के कारतूस का खाली खोखा मिला है। घटनास्थल पर CO सिटी पुलिस बल के साथ जांच में जुट गए हैं।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − 10 =