उत्तर प्रदेश

Unnao News: भदेउना मजरा चूराखेड़ा गांव में संदिग्ध हालत में फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव,

Unnao News: भदेउना मजरा चूराखेड़ा गांव की रहने वाली विवाहित का मंगलवार की देर रात घर के कमरे में फंदे पर शव लटकता मिला। जानकारी पर पहुंचे पिता ने पुलिस में शिकायती पत्र देकर पति से मार कर फांसी कर रूप दिए जाने का आरोप लगाया।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति पर केस दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।माखी थाना क्षेत्र  के करीमाबाद गांव  के रहने वाले रविराज ने अपने बेटी शिवरानी की शादी पांच साल पहले भदेउना मजरा चूराखेड़ा गांव निवासी अनिल कुमार लोध के साथ की थी। मंगलवार को भदेउना गांव के प्रधान ने सूचना दी कि बेटी शिवरानी का शव फंदे पर घर के कमरे के कुंडे से संदिग्ध हालत में लटकता मिला है।

प्रधान की सूचना पर पिता रविराज घर पहुंचे तो बेटी शिवरानी का मृत अवस्था में शव पड़ा मिला। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे चाचा धर्मराज ने बताया कि दो माह पहले मारपीट होने पर मायके छोड़ गया था।

मृतका शिवरानी के दो बेटियां पिन्की व दो माह की गुड़िया व बेटा कार्तिक हैं। पति अनिल मजदूरी करता है। आठ दिन पहले अनिल का शहर के पीताम्बर नगर मोहल्ला निवासी भांजा राजू बच्चों के आधार कार्ड बनवाने की बात कह कर शिवरानी को लिवा ले गया था। मंगलवार को मारपीट कर फंदे से लटका दिया गया है।

बेटी शिवरानी की मौत को लेकर मां सावित्री व अन्य बहनें रो-रोकर बेहाल थी। पांच बहनों में दूसरे नंबर की थी।इंस्पेक्टर राज कुमार ने बताया कि पिता ने दामाद के विरुद्ध तहरीर दी है। उसी के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

शिवरानी के पिता रविराज ने पुलिस को पति के खिलाफ मारपीट कर फांसी पर लटकाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे चाचा धर्मराज के मुताबिक अनिल पंद्रह दिन पहले जेल गया था। जमानत के लिए दस हजार रुपये दिए थे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21176 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 − 8 =