उत्तर प्रदेश

Unnao News: डम्पर ने बाइक में मारी टक्कर, युवक व महिला की मौत

Unnao News: अचलगंज थाना क्षेत्र  के लखनऊ कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बंथर चौराहा (Banthar Chauraha) के पास शनिवार दोपहर बेकाबू डंपर के बाइक में टक्कर मारने से युवक व महिला की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बाइक सवार युवक अपने टेम्पो चालक की बीमार पत्नी को दवा दिलवा कर वापस शुक्लागंज जा रहे थे।

पुलिस ने आनन-फानन दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिनाख्त कराने के बाद दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गंगाघाट कोतवाली के अंबिकापुरम मोहल्ला के रहने वाले अधेड़ ओम प्रकाश त्रिपाठी के पास कई विक्रम है। जिनका एक विक्रम मोहल्ला कृष्णानगर शुक्लागंज निवासी राकेश दीक्षित चलाता है।

विक्रम मालिक ओम प्रकाश त्रिपाठी शनिवार दोपहर अपने चालक राकेश दीक्षित की पत्नी सुशीला देवी को बाइक में बिठाकर बीघापुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर कर्ण स्थित वैद्य के यहां दवा दिलवाने के लिए गए थे। जहां दवा दिलवाने के बाद चालक की पत्नी को लेकर वापस शुक्लागंज जा रहे थे।

जैसे ही ओम प्रकाश त्रिपाठी बाइक से अचलगंज थाना क्षेत्र के लखनऊ कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बंथर चौराहे पर पहुंचे ही थे। इसी दरम्यान बेकाबू डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार ओम प्रकाश त्रिपाठी व सुशीला देवी की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों की शिनाख्त करवाने के बाद उनके परिजनों को सूचना देने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21202 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × two =