उत्तर प्रदेश

Unnao News: राजनीतिक जमीन तलाश रही प्रियंका वाड्रा, कुलदीप सेंगर की बेटी ने Congress को मिली हार पर ली चुटकी

Unnao News:Uttar Pradesh Assembly Elections  में पूरे दमखम के साथ उतरी कांग्रेस पार्टी को जबरदस्त नुकसान उठाना पड़ा है। बेहतर नतीजे के उम्मीद में उतरी पार्टी अपना पिछला प्रदर्शन भी दोहरा नहीं सकी। ऐसे में विधानसभा चुनाव के दौरान यूपी कांग्रेस की कर्ता – धर्ता रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी विरोधियों के निशाने पर हैं।

Unnao कांड को लेकर योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले प्रियंका गांधी को उन्नाव जिले के एक भी विधानसभा सीट पर सफलता नहीं मिली है। पार्टी की इस करारी हार पर माखी कांड में सजायाफ्ता पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर की बेटी ऐश्वर्या सेंगर ने प्रियंका गांधी पर तंज कसा है।

कांग्रेस प्रत्याशी की करारी हार

Unnao कांड को बड़ा मुद्दा बनाने वाली प्रियंका गांधी ने विधानसभा चुनाव में इसका राजनितिक फायदा उठाने के लिए उन्नाव सदर सीट से रेप पीड़िता की मां आशा सिंह को चुनाव मैदान में उतारा था, लेकिन कांग्रेस के हाथ कुछ नहीं लग पाया। कांग्रेस प्रत्याशी की करारी हार पर जेल में बंद कुलदीप सेंगर की बेटी ऐश्वर्या सेंगर ने एक वीडियो जारी कर प्रियंका गांधी पर तंज कसा है।

 

ऐश्वर्या सेंगर ने कहा कि झूठ पर बनी इमारत अधिक दिनों तक टिकी नहीं रहती है। दिल्ली में बैठकर अपनी राजनीतिक जमीन तलाश रही प्रियंका वाड्रा और राहुल गांधी को शायद यह नहीं पता कि सच को कितना भी दबाओ एक न एक दिन सबके सामने आ ही जाता है। उन्नाव की जनता ने सभी छह सीटों पर कांग्रेस की जमानत जब्त कराकर, साफ शब्दों में संदेश दे दिया है।

वीडियो में आगे ऐश्वर्या कहती हैं कि उन्नाव सदर में कांग्रेस उम्मीदवार को नोटा के समान वोट 1500 देकर जनता ने साफ शब्दों में जवाब दे दिया है। अब उन्नाव कांड का सच सामने आकर रहेगा। झूठ पर बनाई गई इमारतें अधिक दिनों तक टिकी नहीं रहती है, जिले के साथ पूरे उत्तर प्रदेश की जनता ने चुनाव में जवाब दे दिया है। मैं इसके लिए जनता का आभारी हूं। बता दें कि इससे पहले भी ऐश्वर्या सेंगर ने कांग्रेस द्वारा आशा सिंह को अपना उम्मीदवार बनाए जाने पर प्रियंका गांधी की तीखी आलोचना की थी।

सभी सीटों पर इसबार बीजेपी ने कब्जा जमाया

उन्नाव में छह विधानसभा सीटें आती हैं, जिनमें सभी सीटों पर इसबार बीजेपी ने कब्जा जमाया है। चर्चित सीट उन्नाव सदर पर भी बीजेपी उम्मीदवार पंकज गुप्ता ने जीत हासिल की है। जबकि उन्नाव रेप कांड के पीड़िता की मां और कांग्रेस प्रत्याशी आशा सिंह टॉप 3 में भी नहीं आ सकी।

पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर (Kuldeep Singh Senger) की बेटी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में कांग्रेस की करारी हार पर तंज कसा गया है और सीधे लहजे में प्रियंका गांधी से कहा है कि झूठ पर बनी इमारत ज्यादा दिनों तक नहीं टिकी रहती। उन्नाव सदर सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी और माखी कांड पीड़िता की मां आशा सिंह की हार पर यह वीडियो जारी किया गया है। 

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत और उन्नाव से कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की बेटी ने एक वीडियो जारी किया है। इससे पहले भी कुलदीप सिंह सेंगर की बेटी ने माखी कांड की पीड़िता की मां को कांग्रेसी टिकट मिले पर वीडियो जारी किया था। अब पीड़िता की मां आशा सिंह की हार पर उन्होंने उन्नाव के लोगों को धन्यवाद दिया है। वही इस बार विधायक की बेटी ने वीडियो जारी कर उन्नाव की जनता का आभार जताया।

कैप्शन में लिखा की लड़की हूं लड़ सकती हूं

ऐश्वर्या सेंगर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया और कैप्शन में लिखा की लड़की हूं लड़ सकती हूं धन्यवाद उन्नाव। ऐश्वर्या सेंगर ने अपने वीडियो मे कहा है की दिल्ली में बैठकर अपनी राजनीतिक जमीन तलाश रहे प्रियंका गांधी जी और राहुल गांधी जी को शायद यह नहीं पता है कि सच को चाहे जितना भी दबाया जाए लेकिन वह एक दिन सामने आ ही जाता है।

हमारी उन्नाव की जनता ने यहां की छह की छह सीटों पर आपके(कांग्रेस पार्टी के) सभी प्रत्याशियों की जमानत जप्त करा के इसका साफ शब्दों में उदाहरण दे दिया है। यहां तक की उन्नाव सदर कि आपकी आपराधिक प्रवृति वाली प्रत्याशी जिनके ऊपर फिलहाल वारंट जारी हो रखा है उनको मात्र 1500 वोट मिले।

नोटा के बराबर वोट

उन्हें नोटा के बराबर वोट देकर यहां की जनता ने बहुत बड़ा उदाहरण दे दिया है। जनता ने बताया है कि उन्नाव कांड का सच अब सबके सामने आकर ही रहेगा। प्रियंका गांधी की झूठ पर बनाई गई इमारतें ज्यादा लंबे समय तक खड़ी नहीं रह पाती जिसका हमारे जिले के साक्षात पूरे उत्तर प्रदेश में चुनाव में जवाब दे दिया है।

पूरा उन्नाव जानता है कि किस तरह से प्रायोजित ढंग से यह पूरा कांड रचा गया। मैं उन्नाव की सदैव आभारी रहूंगी कि आपने अपने भाई का और मेरे पूरे परिवार का मान रखा। यह सब आप के विश्वास की जीत है धन्यवाद। 

News

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS.जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 15080 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + seventeen =