Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

बिना तैयारी के टोल प्लाजा शुरू: स्थानीय लोग और यात्री गुस्से में

मुजफ्फरनगर जनपद के नेशनल हाईवे 58 के बरला गांव स्थित टोल प्लाजा को अचानक इंफा कंपनी ने आधी अधूरी तैयारी के साथ चालू कर दिया जिसमें टोल कर्मचारी स्थानीय लोगो के साथ यात्रियों से मोटा पैसा वसूल रहे हैं।

टोल प्लाजा के चालू होने से स्थानीय लोगों व नेशनल हाइवे से गुजरने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वही 24 घंटे में बिना जानकारी के आधी अधूरी तैयारियों के साथ चलाए गए टोल को लेकर स्थानीय लोग और यात्री गुस्से में है

और तब तक सड़क की मरम्मत नहीं होती तबतक टोल बंद करने की मांग कर रहे है। दरअसल उत्तराखंड बॉर्डर से मिले मुजफ्फरनगर जनपद के इस टोल प्लाजा से दिल्ली और आसपास के राज्यों के लोग हरिद्वार और पहाड़ी इलाकों में घूमने के लिए जाते हैं

लेकिन इस टोल के आसपास ना ही तो कोई ठीक व्यवस्था है और ना ही सड़कों की ठीक से मरम्मत जिससे यात्री बहुत परेशान हो रहे हैं। वही टोल से गुजरने वाले यात्रियों का आरोप है कि आधी अधूरी तैयारियों के साथ इस टोल को चालू किया गया है

जबकि यहां की सड़कें जर्जर होने के साथ ही टोल के पास का पुल ब्रिज निर्माण दिन पड़ा हुआ है।

लेकिन इंफा कंपनी ने यात्रियों से मोटा पैसा वसूलने के लिए इस टोल को आधे अधूरे निर्माणाधीन होने के बावजूद शुरू कर दिया जिसमें यहां से गुजरने वाले यात्रियों की कार से 50 रुपये व ट्रक से 165 रुपये लिए जा रहे हैं।

मुजफ्फरनगर शहर – सिटी न्यूज

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + fifteen =