उत्तर प्रदेश

UP Election 2022: एप्पल के पूर्व कर्मचारी को AAP ने बनाया नोएडा से उम्मीदवार

UP Election 2022: आम आदमी पार्टी ने नोएडा विधानसभा सीट पर पंकज अवाना को अपना प्रत्याशी बनाया है जबकि मशहूर प्रौद्योगिकी कंपनी ‘एप्पल’ के पूर्व कर्मचारी हैं.  उत्तर प्रदेश में आप ने अपने 150 प्रत्याशियों की पहली सूची रविवार को जारी की है.

पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी तथा राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक प्रेस वार्ता में प्रत्याशियों की घोषणा की. उन्होंने बताया कि गौतम बुद्ध नगर की तीन विधानसभा सीटों में नोएडा विधानसभा सीट पर पंकज अवाना, जेवर विधानसभा सीट पर पूनम सिंह तेवतिया तथा दादरी सीट पर संजय चेची को प्रत्याशी बनाया गया है.

संजय सिंह ने आरोप लगाया कि योगी सरकार में युवाओं ने रोजगार मांगा तो उन्हें अपशब्द कहे गए और लाठियां भांजी गईं. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है तथा कई घोटाले हुए.

बीजेपी ने गौतमबुद्ध नगर की तीनों विधानसभा सीटों पर मौजूदा विधायकों को ही फिर से मैदान में उतारा है. नोएडा से पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह को टिकट दिया गया है. पंकज सिंह 2017 में पहली बार नोएडा से विधायक चुने गए थे. इस समय पंकज सिंह पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष की भी जिम्मेदारी है.

कांग्रेस ने यूपी चुनाव के लिए पहली सूची जारी कर दी है. जिसमें नोएडा विधानसभा सीट से पंखुड़ी पाठक को टिकट दिया है. दिल्ली विश्वविद्यालय से छात्र राजनीति से सक्रिय पंखुड़ी कभी सपा मुखिया अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव की करीबी भी रह चुकी हैं.

जिले की तीनों विधानसभा सीटों जेवर, दादरी व नोएडा के लिए 14 जनवरी को नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और मतदान पहले चरण में 10 फरवरी को होगा.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21522 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 4 =