Muzaffarnagar News: प्रेम जाल में फंसाकर युवती के साथ आरोपी ने किया दुराचार, रिपोट दर्ज
Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती के साथ आरोपी ने प्रेम जाल में फंसाकर दुराचार किया। युवती के गर्भवती होने पर आरोपी ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
एक मोहल्ला निवासी युवती का कहना है कि वह अपनी मां के साथ किराए के मकान में रहती है। आरोप है कि रामपुरी निवासी भूरा ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोपी पिछले 9 माह से उसके साथ लगातार दुराचार करता आ रहा है। आरोप है कि युवती के आठ माह की गर्भवती होने पर आरोपी ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया।
विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने युवती का मैडिकल करा दिया है।
वहीं पुलिस जल्द ही युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराएगी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
4 लाख का लगाया जुर्माना
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वर्ष २०२१ में थाना क्षेत्र छपार के गांव घुमावटी के रहने वाले सन्तु पुत्र इलमचन्द, पवन पुत्र सन्तू, संदीप पुत्र सन्तू व धर्मपाल पुत्र ईलम के विरुद्ध शांति भंग की आशंका में १०७/११६ सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी थी एवं १०७/११६(३) सीआरपीसी की कार्यवाही भी की गयी।
चारों अभियुक्तगण उपरोक्त द्वारा इसके उपरांत भी गांव में झगडा करने एवं ११६(३) सीआरपीसी में अभियुक्तों द्वारा दिए गए बंधपत्र का उल्लंघन करने पर थाना छपार पुलिस द्वारा अभियुक्तगण के विरुद्ध १२२बी सीआरपीसी की कार्यवाही की गई एवं ०४ लाख रुपए का जुर्माना किया गया (प्रत्येक अभियुक्त पर ०१-०१ लाख रुपये जुर्माना)। अभियुक्तगण से शीघ्र ही धारा १२२बी सीआरपीसी के अन्तर्गत लगाया गया ०४ लाख रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा।
युवक की हादसे मे मौत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर गंभीर रूप से घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार गांव सरवट निवासी करीब 26 वर्षीय शिवम पुत्र समुंदर अपने पिता के साथ बाईक पर सवार होकर आ रहा था।
बताया जाता है कि रोहाना टोल प्लाजा के समीप अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर पिता पुत्र घायल हो गए। इस हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया। उधर से जा रहे ग्रामीणो ने पुलिस को सडक हादसे की जानकारी दी। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पिता-पुत्र को तुरंत ही एम्बूलैन्स की मदद से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। जहां उपचार के दाष्ैरान युवक शिवम की मौत हो गई।
बीती रात हुए हादसे मे घायल युवक की मौत की खबर से परिजनो मे कोहराम मच गया। परिजन तथा पडौसी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने परिजनो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि अभी इस सम्बन्ध मे कोई तहरीर प्राप्त नही हुई है।

