Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

द्वारिकापुरी सोसाइटी अपडेट द्वारा मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में खिचड़ी का वितरण

प्रगति शर्मा ने प्रेस नोट द्वारा अवगत कराया कि,स्थानीय द्वारिकापुरी सोसाइटी अपडेट की तरफ से आज मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में खिचड़ी का वितरण किया गया। मकर संक्रांति एक ऐसा पर्व हैजिससे सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है

इस दिन के बाद से सभी शुभ कार्य फिर से आरंभ हो जाते हैं।धार्मिक रूप से यह बेहद पवित्र पर्व है इस दिन स्नान दान पुण्य आदि का विशेष महत्व है तथा साथ ही विशेष रूप से चावल और काली दाल की खिचड़ी बनाई जाती है तथा प्रसाद के रूप में वितरित की जाती है।

संक्रांति के दिन बनाए जाने वाली खिचड़ी में उड़द की काली दाल का प्रयोग किया जाता है कहते हैं कि इस दिन विशेष खिचड़ी को खाने से  शनि का कोप दूर होता है इसलिए खिचड़ी खाने की परंपरा है वैसे भी मकर संक्रांति पर खिचड़ी का सेवन करना वैज्ञानिक नजरिए से काफी सेहत कारी माना गया है। द्वारिकापुरी अपडेट समय-समय पर हर हर त्योहार को मनाता रहा है। इसी उपलक्ष में आज खिचड़ी का वितरण किया गया

जिसमें मुख्य रुप से श्री विकास शर्मा, श्री मनोज गर्ग, श्री राकेश शर्मा, श्री अंकुर गुप्ता, श्री मुकुल अग्रवाल ,श्री अशोक चौधरी, श्री शशिकांत त्यागी श्री विनीत गुप्ता, श्री अशोक शर्मा, श्री संदीप शर्मा, श्री राजीव, श्री सुबोध तथा  श्री और अचिन आदि उपस्थित रहे

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + nineteen =