वैलेन्टाइन डे पर हंगामा: क्रांति शिवसेना के दर्जनों कार्यकर्ता हिरासत में
मुजफ्फरनगर। वैलेन्टाइन डे पर विरोध कर रहे क्रांति शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने एक गेस्ट हाउस पर कुछ जोड़ों को पकड लिया। जिसके बाद वहां जमकर हंगामा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रांति शिवसेना के दर्जनों कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
14 फरवरी को वैलैन्टाइन डे का विरोध कर रहे हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता आज सवेरे से ही विभिन्न रेस्टोरेंटों व होटलों पर निगाहे जमाये बैठे थे।
क्रांति शिवसेना कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि नगर के रेलवे रोड स्थित एक गेस्ट हाउस राज में कुछ जोडे मौजूद है इस जानकारी पर क्रांति शिवसेना के कार्यकर्ता गेस्ट हाउस पर पहुंच गये और गेस्ट हाउस मालिक से कमरे दिखाने के लिए कहा।
इस बीच गेस्ट हाउस मालिक ने दो जोडों से वहां से निकाल दिया जिस पर क्रांति शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया उनका कहना था कि गेस्ट हाउस में अभी भी ओर जोडे मौजूद हे।
हंगामे की सूचना पर सिविल लाइन थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जानकारी पाकर सीओ सिटी हरीश भदौरिया भी शहर कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गये और हंगामा कर रहे क्रांति शिवसेना के दर्जनों कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
