मासूम बच्ची की गलत इंजेक्शन लगने से मौत पर हंगामा
मीरापुर। मासूम बच्ची की मौत से गुस्साये परिजनो ने हंगामा खडा कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियो ने गुस्साये परिजनो को किसी प्रकार समझा-बुझाकर मामला शान्त कराया। पुलिस ने शव पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाने के साथ मामले की छानबीन शुरू की।
जानकारी के अनुसार कस्बा निवासी करूण नामक युवक की करीब तीन माह की बेटी वृन्दा को तीन दिनो से उल्टी-दस्त की शिकायत पर कस्बे मे ही एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया था।
परिजनो को आरोप है कि उक्त क्लीनिक पर इंजेक्शन लगाया गया। जिस कारण मासूम बच्ची की मौत हो गई। बताया जाता है कि तीन से उल्टी दस्त से परेशान बच्ची को कस्बे के एक डाक्टर के क्लीनिक पर भर्ती कराया गया। जहां उसकी गलत इंजेक्शन लगने से मौत हो गई। आरोप है कि आरोपी चिकित्सक ने बच्ची को यह कहकर मुजफ्फरनगर के लिए रैफर कर दिया
कि बच्ची की हालत सीरियस है उसे तुरन्त शहर ले जाओ। बताया जाता है कि इस बात से बुरी तरह घबराए परिजना आनन-फानन मे बच्ची के उपचार के लिए मुजफ्फरनगर पहुंचे। जहां चिकित्सको ने परिजनो को बताया कि बच्ची की मौत तो करीब दो-ढाई घन्टे पहले हो चुकी है।
इस बाद से क्षुब्ध परिजनो ने आरोपी डाक्टर व कम्पाउंडर के साथ मारपीट करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। बच्ची की मौत तथा हंगामे की खबर से पुलिस मे हडकम्प मच गया। इस दौरान अनेक लोग मौके पर एकत्रित हो गए।
वहीं डाक्टर के क्लीनिक पर पहुंचे सीओ व थाना प्रभारी ने गुस्साये परिजनो को किसी प्रकार समझा-बुझाकर मामला शान्त कराया तथा आरोपी चिकित्सक व उसके कम्पाउंडर को हिरासत मे ले लिया। यह हादसा आज दिन भर कस्बे मे चर्चा का विषय बना रहा।
