Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar SSP ने थाने का किया निरीक्षण, सुनी समस्याएं

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना चरथावल पर जनसमस्याओं को सुना गया एवं उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित करते हुए थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर सुमन द्वारा थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। थाना समाधान दिवस के दौरान अधिकारीगण द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया

समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारीध्कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। थाना चरथावल पर आयोजित उक्त थाना समाधान दिवस में नायब तहसीलदार सहित थाना चरथावल पर उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

साथ ही एसएसपी द्वारा थाना चरथावल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, मैस, बैरक, हवालात, शौचालय आदि को चेक किया गया तथा थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों मुख्यतः अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर का बारिकी से निरीक्षण करते हुए टॉप-१० अपराधियों की सूची का अवलोकन कर अपराधियों पर और अधिक प्रभावी कार्यवाही करने एवं नए सिरे से टॉप-१० अपराधियों को चिन्हित कर वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा थाने पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया

महिला शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्यवाही करें। साथ ही थाने में मौजूद अग्निशमन यंत्रों व अन्य सुरक्षा उपकरणों को चेक करते हुए सम्बन्धित थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। महोदय द्वारा थाने पर मौजूद पुलिसकर्मियों से वार्ता की गई एवं उनकी समस्याओं को जानकर तत्काल निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया तथा पुलिसकर्मियों को जनता के प्रति अच्छा व्यवहार रखने एवं लम्बित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण हेतु सम्बन्धित थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 6 =