इराक: सैन्य अड्डे पर 22वां हमला, अमेरिका -ब्रिटेन के सैनिकों की मौत
इराक के सैन्य अड्डे पर रॉकेट हमला हुआ है जिसमें एक अमेरिकी सैनिक, एक ब्रिटिश सैनिक और एक अमेरिकी ठेकेदार की मौत हो गई। इस अड्डे पर विदेशी सैनिक ठहरे हुए थे। बुधवार शाम को बगदाद के उत्तर में स्थित ताजी हवाईअड्डे पर कई रॉकेटों से हमला किया गया। यहां अमेरिकी नीत गठबंधन बलों के सैनिक ठहरे हैं जो जिहादियों से लड़ाई में स्थानीय बलों की मदद करते हैं।
UPDATE
U.S.-led coalition confirms 18 rockets hit #Iraq base, three personnel killed pic.twitter.com/8gulamnSSF
— Press TV (@PressTV) March 11, 2020
एक अमेरिकी सैन्य अधिकारी ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है। इराक की सेना ने कहा कि रॉकेट एक ट्रक से दागे गए। अब तक हमले की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है। पिछले वर्ष अक्तूबर से इराक में अमेरिकी प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर किया गया यह 22वां हमला है।
सीरियाई ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि इस हमले के कुछ ही घंटों के भीतर तीन युद्धक विमान जो संभवत: अमेरिकी नीत गठबंधन से थे, उनके द्वारा इराक की सीमा से सटे सीरिया के क्षेत्र में हाशेद बल पर बम बरसाए गए।
