खेल जगत

US Open 2021:करियर ग्रैंड स्लैम’ के और करीब पहुंचे जोकोविच

US Open 2021: दुनिया के दिग्गज टेनिस प्लेयर और वर्ल्ड नंबर वन सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने यूएस ओपन के क्वॉर्टर फाइनल में जगह बना ली है. इसके साथ ही वो ‘करियर ग्रैंड स्लैम’ और अपने रिकॉर्ड 21वें ग्रैंड स्लैम से केवल तीन जीत दूर हैं. आज खेले गए अंतिम-16 के मैच में जोकोविच ने अमेरिका के टेनिस खिलाड़ी जेनसन ब्रुक्सबी को चार सेटों में 1-6, 6-3, 6-2, 6-2 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई. क्वॉर्टर फाइनल में जोकोविच का सामना इटली के माटेओ बेरेटिनी से होगा. इस साल ये दोनों खिलाड़ी दो बार ग्रैंड स्लैम में आपस में भिड़ चुके हैं, जहां दोनों ही बार जोकोविच ने जीत हासिल की थीं. 

 

आज खेले गए इस मैच में जेनसन ब्रुक्सबी ने अच्छी शुरुआत की और पहला सेट 1-6 से जीत जोकोविच पर दबाव बना दिया. हालांकि, जोकोविच ने इसके बाद अगले तीन सेटों में शानदार वापसी की और आसानी से ये मैच अपने नाम कर लिया. इसके साथ ही जोकोविच ने करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने की तरफ एक और कदम बढ़ा दिया है.

99वीं रैंक वाले अमेरिका के ब्रुक्सबी शुरुआत में शानदार लय में दिखें. अपने दमदार ग्राउंडस्ट्रोक्स की बदौलत उन्होंने पहला सेट महज 29 मिनट में 1-6 से अपने नाम किया. हालांकि इसके बाद जोकोविच वापस अपनी लय में लौटे और दूसरा से 6-3 से अपने नाम कर लिया. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20932 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + four =