वैश्विक

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव : जॉर्जिया राज्य ने मतों की दोबारा गिनती करने की घोषणा की

अमेरिका में जॉर्जिया राज्य राष्ट्रपति चुनाव के लिए पड़े मतों की गिनती दोबारा कराएगा। वहां राष्ट्रपति पद के डेमोक्रेटिक पार्टी उम्मीदवार जो बाइडन अपने रिब्लिकन प्रतिद्वंद्वी और मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से 14 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।

अटलांटा में पत्रकारों से ब्रैड ने कहा कि अंतर बहुत कम होने की वजह यह जरूरी हो गया था कि प्रत्येक कांउटी में हाथ से मतों की गिनती की जाए। उन्होंने कहा मतों की दोबारा गिनती का फैसला राज्य के नतीजे का राष्ट्रीय स्तर पर महत्व को देखते हुए किया गया है।

ट्रंप ने इस चुनाव में हार स्वीकार नहीं की है बल्कि चुनाव में धांधली करने और फर्जी मतदान करने का आरोप लगाया है। जॉर्जिया के अंतर राज्य संबंध मामलों के मंत्री ब्रैड रेफ्फेन्स्परगर जो स्वयं रिपब्लिकन हैं ने कहा कि मतों का अंतर कम होने की वजह से राज्य की सभी 159 कांउटियों में हाथ से एक-एक मतपत्र को गिना जाएगा।

इसी बीच अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन में उन्होंने जो बदलाव किए हैं, उससे कयास लगाए जा रहे हैं कि दुनिया के सबसे पुराने लोकतांत्रिक देश में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तख्तापलट की कोशिश कर सकते हैं। दरअसल टंंप की भतीजी के ट्वीट से भी इन कयासों को बल मिला है।

ट्रंप सरकार की तरफ से वरिष्ठ अधिकारियों को हटाया जा रहा है और मौजूदा राष्ट्रपति के वफादारों को इन पदों पर नियुक्त किया जा रहा है। सोमवार को डोनाल्ड ट्रंप ने रक्षा मंत्री मार्क एस्पर को हटा दिया। एस्पर की जगह राष्ट्रीय आतंकवाद निरोधक केंद्र के निदेशक क्रिस्टोफर मिलर को नियुक्त किया गया।

 

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + 4 =