Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

वेद वेदांग मंदिर समिति रजिस्टर्ड मुजफ्फरनगर के तत्वधान में त्यौहार को लेकर मीटिंग संपन्न

मुजफ्फरनगर। वेद वेदांग मंदिर समिति रजिस्टर्ड मुजफ्फरनगर के तत्वधान में शिव शक्ति मंदिर खादर वाला पंडित अरविंद वशिष्ठ के मंदिर पर आने वाले त्यौहार को लेकर मीटिंग संपन्न हुई

जिसमें १३ नवंबर को धनत्रयोदशी धन्वंतरि का पूजन शुक्रवार को शाम ६ः०० बजे तक किया जाएगा तदोपरांत नरक चतुर्दशी छोटी दीपावली का पूजन शास्त्र में करने का विधान है

इसी प्रकार से अमावस्या का पूजन १४ नवंबर दिन शनिवार को दोपहर २ः२० के बाद करें और इसी दिन महालक्ष्मी पूजन दीपावली पूजन का शास्त्रीय विधान है १५ नवंबर दिन रविवार को अन्नकूट अर्थात गोवर्धन पूजन करें यही शास्त्र सम्मत है

वेद वेदांग मंदिर समिति रजिस्टर्ड के सभी विद्वानों ने शास्त्र सम्मत निर्णय लिया है नगर के समस्त बंधुओं से निवेदन है कि यही शास्त्र अनुसार त्योहारों का पूजन करें यही कल्याण प्रद है

आने वाले त्योहारों के बारे में हमारी समिति समस्त नगरवासियों को अवगत कराती रही है और कराती रहेगी मीटिंग में समस्त पदाधिकारियों की सहमति से पंडित अमित तिवारी सोनू पुजारी नाग वाला मंदिर नई मंडी पटेल नगर को संगठन सचिव पद पर नियुक्त किया गया

मीटिंग में नगर के समस्त विद्वान पंडित श्याम शंकर मिश्र पंडित बृजलाल शास्त्री पंडित जितेंद्र मिश्रा पंडित अनंत लाल द्विवेदी पंडित अरविंद वशिष्ठ पंडित भोलानाथ शास्त्री पंडित ओम प्रकाश मिश्रा पंडित संतोष भारद्वाज

पंडित संतोष शनिधाम पंडित रामचंद्र जी पंडित दयाशंकर मिश्र पंडित गोपाल कृष्ण त्रिपाठी जी पंडित शीतला प्रसाद जी पंडित कृष्णानंद पंडित अंकित वशिष्ठ पंडित यश मिश्रा पंडित अमित तिवारी सोनू जी पंडित रामभरोसे मिश्रा मौजूद रहे।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − 5 =