लायन्स क्लब मुजफ्फरनगर चेतना द्वारा टीकाकरण कैम्प का आयोजन
मुजफ्फरनगर। लायन्स क्लब मुजफ्फरनगर चेतना द्वारा जिला स्वास्थ्य विभाग के तत्वाधान मे टीकाकरण कैम्प का आयोजन नई मन्डी वकील रोड स्थित बडी धर्मशाला मे लगाया गया।
वैक्सीनेशन कैम्प के उदघाटन मे बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे प्रदेश सरकार के मंत्री कपिलेदेव अग्रवाल व भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला,लायन कुंज बिहारी अग्रवाल एवं सभासद विपुल भटनागर को संस्था के पदाधिकारियो द्वारा स्वागत किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। उन्होने सभी पदाधिकारियो के प्रयास की सराहना की।
कार्यक्रम के संयोजक लायन गिरीराज महेश्वरी रहे। कैम्प मे राकेश अग्रवाल अध्यक्ष,ओ.डी.शर्मा सचिव, समाजसेवी निधिशराज गर्ग कोषाध्यक्ष के अतिरिक्ति ला.अनिल गर्ग, हिमांशु महेश्वरी, जगरोशन गोयल, नितिन गुप्ता,राजीव अग्रवाल और सी.ए.अजय अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा।
लायन्स क्लब मुजफ्फरनगर चेतना ने जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. एवं सीएमओ डा.महावीर सिह फौजदार के प्रति आभार प्रकट किया गया।

