Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

बैंक कर्मचारियों से लूट का पर्दाफाश, मुठभेड़ के दौरान शातिर 4 लुटेरे गिरफ्तार

मुज़फ्फरनगर पुलिस लाइन स्तिथ सभागर कक्ष में एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 29/12/2020 को चरथावल से चोकडा जाने वाले मार्ग पर अज्ञात बदमाशों के द्वारा बंधन बैंक के कर्मचारी वतन शर्मा पुत्र अशोक कुमार शर्मा निवासी गढ़वाड़ा थाना भोपा के पास से तमंचे के बल पर कलेक्शन के 59 हजार रुपये व एक मोबाइल फोन सैमसंग कम्पनी का फोन व दिनांक 11/112020 को अजय कुमार पुत्र रामनिवास निवासी ज्ञानमाजरा रोड थाना चरथावल की मोटरसाइकिल पर रखे बैग से 29480 रुपये व एक टैब सैमसंग कंपनी का अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर सनसनी फैला दी

जिसके संबंध में थाना चरथावल पर अज्ञात में मुकदमा पंजिकर्त कर कार्यवाही शुरू कर दी थी,वही इस प्रकरण के खुलासे के लिए एसएसपी अभिषेक यादव के आदेशों पर कई टीमो का गठन किया गया था

जिसके पश्चात थाना चरथावल पुलिस ने आगे की कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर बिरालसी चौकी पर चैकिंग के दौरान 4 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया है

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तो के नाम कुलदीप वर्मा पुत्र राधेश्याम निवासी बिरालसी,गौरव पुत्र जयवीर सिंह निवासी बिरालसी,अंकुश पुत्र राजेंद्र पुंडीर निवासी बिरालसी,मनीष पुत्र चंद्रहास निवासी ग्राम दुधली है जो चारो ही बदमाश थाना चरथावल क्षेत्र व जिला मुज़फ्फरनगर के निवासी है।

पकड़े गए अभियुक्तो से जब सख्ताई से पूछताछ की गई तो पकड़े गए बदमसजो ने चोरी व लूट की वारदात कबूल की,जिसके पश्चात पुलिस टीम ने अलग अलग अभियोग पंजिकर्त के 36800 व 9200 रुपये,2 अदद तमंचे 315 बोर मय 5 जिंदा कारतूस व 2 खोखा कारतूस,1 अदद चाकू,3 मोबाइल फोन अलग अलग कंपनी के,2 मोटरसाइकिल स्पलेंडर व एच एफ डीलक्स बिना नंबर की बरामद की गई है।

इन अभियुक्तो के पकड़े जाने से लूट व चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा।वही इस अभियोग के सफल अनावरण पर उच्चाधिकारियों के द्वारा पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की धोषणा की गई है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 3 =