उत्तर प्रदेश

Varanasi: रिक्शा चालक को प्रेमी-प्रेमिका ने उतारा मौत के घाटकी हत्या

Varanasi  कोनिया निवासी ई-रिक्शा चालक संजय कुमार साहनी (28) की हत्या के आरोप में पुलिस ने पूजा विश्वकर्मा और पिंटू कुमार ठठेरा उर्फ नखड़ू को गिरफ्तार अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। दोनों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त ई-रिक्शा, ब्लेड, शराब की शीशी, ग्लास बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी प्रेमी-प्रेमिका है।

कोनिया निवासी संजय कुमार साहनी ई-रिक्शा चलाता था। बीते चार अगस्त को संजय अपने घर नहीं पहुंचा। उसके भाई संतोष ने पांच अगस्त की रात आदमपुर थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। साथ ही, पुलिस को बताया कि घर के पास ही रहने वाली पूजा विश्वकर्मा और संजय एक-दूसरे के काफी करीब थे।

छह अगस्त को सारनाथ थाने की पुलिस को सूचना मिली कि कोटवा गांव के समीप सूर्य देव मंदिर के बगल में झाड़ियों में युवक का शव पड़ा है। शव की पहचान संजय कुमार साहनी के रूप में हुई तो पुलिस ने पूजा की तलाश शुरू की। पूजा को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो वारदात की गुत्थी सुलझ गई।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20844 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + four =