Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न कोरोना जांच सैम्पल लिए

मुजफ्फरनगर। वैश्विक आपदा कोविड-19 के प्रभाव तथा जनस्वास्थ्य के दृष्टिगत जिला पुलिस प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित की गई हैं। ताकि कोरोना के प्रभाव को निष्फल किया जा सके।

डीएम सेल्वा कुमारी जे. के निर्देशो के चलते स्वास्थ्य विभाग द्वारा की टीम द्वारा जनपद मे विभिन्न स्थानो पर कोरोना जांच सैम्पल लिए जा रहे हैं।

वहीं दूसरी और एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश के अनुपालन मे पुलिस द्वारा बिना मास्क लगाए घूमने वाले व्यक्तियो के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। पुलिस वाहन चैकिंग के दौरान बिना मास्क लगाए घूमने वालो को नसीहत कर रही है। डीएम के निर्देशो के चलते स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा विभिन्न स्थानो पर कोरोना जांच सैम्पल लिए जा रहे हैं।

डीएम सेल्वा कुमारी जे. व एसएसपी अभिषेक यादव ने जनता से अपील की है कि जब तक कोई जरूरी कार्य ना हो। तब तक घर से बाहर ना निकले।

उन्होने लोगो से भीड से बचने तथा सैनेटाइज व मास्क के प्रयोग की अपील की है। इसी संदर्भ मे महावीर चौक पर स्वास्थ्य विभाग की और से बनाए गए कोरोना जांच सैम्पल पर कई लोगो के जांच सैम्पल लिए गए।

एडीएम प्रशासन अमित कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट तथा एसडीएम सदर आदि ने महावीर चौक पहुंच कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया तथा मौके पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21681 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − thirteen =