Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

लॉकडाउन: विभिन्न स्थानो पर मय पुलिस फोर्स के गश्त तथा चैकिंग,बाईक सवार पुलिस देख गलियो से रफूचक्कर

मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन के दौरान पुलिस ने विभिन्न स्थानो पर चैकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने इस दौरान बिना किसी जरूरी कार्य के घूम रहे लोगो को जमकर हडकाया।

वैश्विक आपदा कोविड-19 के प्रभाव के मददेनजर जन स्वास्थ्य के दृष्टिगत आज लॉकडान के दौरान आला अधिकारियो के निर्देश पर पुलिस ने नगर के मिनाक्षी चौक, अस्पताल चौराहा, महावीर चौक, शामली रोड, वहलना चौक, आबकारी रोड, फक्कर शाह चौक आदि विभिन्न चौराहो पर चैकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने इस दौरान कई वाहनो के ई-चालान काटे 

बिना किसी जरूरी कार्य के वाहन लेकर घूमने वालो को जमकर हडकाया। पुलिस ने इस दौरान वाहनो की चैकिंग की तथा कागजात चैक किए।

पुलिस ने मिला मास्क लगाए घूम रहे वाहन चालको के खिलाफ कार्यवाही की। शहर कोतवाल अनिल कप्परवान,इंस्पैक्टर सिविल लाइन डी.के.त्यागी तथा एसएसआई नई मन्डी कोतवाली संजय कुमार ने मय फोर्स के क्षेत्र मे गश्त की तथा चैकिंग करायी।

पुलिस द्वारा बरती गई सख्ती से वाहन चालको खासतौर पर दुपहिया वाहन चालको मे हडकम्प मचा रहा। कई बाईक सवार तो पुलिस चैकिंग देख गलियो से रफूचक्कर हो गए।

डीएम सेल्वा कुमारी जे.,एसएसपी अभिषेक यादव,एडीएम प्रशासन अमित कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार, नगर मजिस्ट्रेट,एसपी सिटी सतपाल अंतिल तथा सीओ सिटी आदि अधिकारियो ने क्षेत्र मे भ्रमण कर मौके पर मौजूद अधिनस्थो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − 11 =