entertainment

स्ट्रीट डांसर 3D का पोस्टर रिलीज

वरुण धवन ने अपनी अपकमिंग मूवी ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ का पोस्टर रिलीज कर दिया है. वरुण धवन ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म का पोस्टर रिलीज करते हुए यह भी बताया कि 18 दिसंबर को फिल्म का ट्रेलर लांच किया जाएगा. पोस्टर में वरुण धवन काले रंग की हाफ जैकेट में नजर आ रहे हैं. पोस्टर में वरुण के एक्सप्रेशन काफी एक्ट्रेक्टिव हैं. पोस्टर के कैप्शन में वरुण ने लिखा है, “बूम! स्ट्रीट डांसर के ट्रेलर में सिर्फ 7 नींद की दूरी है. ट्रेलर 18 दिसंबर को रिलीज होगा.”

https://twitter.com/Varun_dvn/status/1204998149648965632?s=20

श्रद्धा कपूर एक बार फिर वरुण धवन के साथ ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ में लीड रोल में नजर आएंगी. उनके साथ इस फिल्म में नोरा फतेही को देखा जा सकता है. जाने-माने निर्देशक रेमो डिसूजा ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ का निर्देशन कर रहे हैं. यह फिल्म गणतंत्र दिवस से दो दिन पहले 24 जनवरी को रिलीज होगी.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20916 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk