असम-त्रिपुरा में बिगड़े हालात:असम भाजपा नेता जतिन बोरा ने पार्टी से इस्तीफा दिया
असम में नागरिकता विधेयक को लेकर विरोध और तेज हो गया है। गुवाहाटी में हजारों लोग कर्फ्यू का उल्लंघन करते हुए गुरुवार को सड़क पर उतर आए और कई स्थानों पर स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को गोलियां भी चलानी पड़ी।गुवाहाटी में असम के पुलिस प्रमुख भास्कर ज्योति महंत के काफिले पर पथराव किया गया।
यह हमला उस वक्त हुआ, जब वह नागरिकता (संशोधन) विधेयक के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन का सामना कर रहे शहर का दौरा कर रहे थे। महंत का काफिला क्रिश्चियन बस्ती के पास गुवाहाटी-शिलांग रोड पर था, जहां यह हमला हुआ। काफिले में मौजूद कई वाहनों पर पथराव किया गया। काफिले को कई बार रुकना पड़ा क्योंकि पूरे मार्ग को प्रदर्शनकारियों ने बाधित कर रखा था।
असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, ‘मैं असम के सभी लोगों से शांति और सौहार्द्र बनाए रखने की अपील करता हूं। यह हमारी सांस्कृतिक, सामाजिक और आध्यात्मिक परंपरा है। मेरा दृढ़ विश्वास है कि हमेशा की तरह असम के लोग आने वाले समय में शांति बनाए रखेंगे।’
Assam CM Sarbananada Sonowal: I sincerely appeal to all sections of people of Assam to maintain peace & tranquility. It's our cultural, social&spiritual tradition. I've firm belief that people of Assam, as usual, will maintain peace for all time to come. #CitizenshipAmendmentBill pic.twitter.com/P9JBryWq2w
— ANI (@ANI) December 12, 2019
उन्होंने सड़क पर लकड़ी और लोहे के बैरीकेड लगा रखे थे। गुवाहाटी के अंबारी क्षेत्र में असम गण परिषद् (अगप) के मुख्यालय पर प्रदर्शनकारियों ने हमला किया, बाहर खड़े वाहनों में तोड़फोड़ हुई। पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारी शहर के मध्य में गोपीनाथ बोरदोलोई रोड पर स्थित इमारत में घुस गए और खिड़कियों के शीशों को तोड़ दिया और संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया।
नागरिकता (संशोधन) विधेयक के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच असम में गुरुवार दोपहर 12 बजे से लेकर अगले 48 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं निलंबित रहेंगी। वहीं गुवाहाटी पुलिस आयुक्त दीपक कुमार को हटाया गया। अब मुन्ना प्रसाद गुप्ता शहर के नए पुलिस आयुक्त होंगे। असम के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) मुकेश अग्रवाल को एडीजीपी (सीआईडी) के रूप में स्थानांतरित किया गया, उनके स्थान पर जीपी सिंह नियुक्त हुए।
उन्होंने बताया कि इमारत के बाहर खड़े पुलिस के वाहनों सहित कई गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई। अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए।असम और त्रिपुरा में हो रहे हिंसक विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए रेलवे ने असम और त्रिपुरा आने-जाने वाली सभी यात्री ट्रेनों को निलंबित कर दिया और लंबी दूरी वाली ट्रेनों को गुवाहाटी में ही रोका जा रहा है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के प्रवक्ता सुभानन चंदा ने बताया कि सुरक्षा स्थिति को देखते हुए यह फैसला बुधवार रात में लिया गया, जिसके बाद कई यात्री कामाख्या और गुवाहाटी में फंस गए। वहीं आरपीएफ कुमार के महानिदेशक अरुण कुमार ने बताया कि रेलवे सुरक्षा विशेष बल (आरपीएसएफ) की 12 कंपनियों को क्षेत्र में भेजा गया है।
Actor and Assam BJP leader Jatin Bora resigns from the party.
— ANI (@ANI) December 12, 2019
