Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

चोरी के वाहनो व अन्य सामान सहित शातिरों को दबोचा

जानसठ। पुलिस ने चोरी के वाहनो व अन्य सामान सहित तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ मे पकडे गए आरोपियो ने चोरी की घटनाओं शामिल होना स्वीकार किया। पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर लूट का माल बरामद किया है।

जानसठ कोतवाली प्रागण मे आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान सीओ शकील अहमद ने पत्रकारो को जानकारी देते हुए बताया कि एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते अपराधो पर रोकथाम व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत एसपी देहात नेपाल सिह के निर्देशन मे पुलिस ने क्षेत्र मे चैकिंग/गश्त के दौरान मिली सूचना के आधार पर पिमौडा पुलिया से अरशद पुत्र रशीद निवासी मेन रोड ल़द्धावाला कोतवाली नगर को एक अदद रोयल इनफिल्ड बुलेट मोटर साईकिल फर्जी नम्बर प्लेट व इन्जन नम्बर/चैसिस नम्बर व फर्जी रजिस्टै्रशन प्रमाण पत्र के चोरी के गिरफ्तार किया गया।

सीओ शकील अहमद ने बताया कि पकडे गए अभियुक्त अरशद की निशानदेही पर घास मण्डी मुजफ्फरनगर स्थित दुकान से क्वालिटी फोटो स्टेट से फर्जी इन्शोरेन्स एवं रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र तैयार करते हुए शहजाद जैदी पुत्र नजाकत निवासी अबुपुरा शहर कोतवाली तथा जावेद पुत्र अख्तर अंसारी निवासी खालापार चौकी को भारी मात्रा मे तैयार किए गए रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र एवं इन्शोरेन्स एवं रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र तैयार किए जाने के लिए सफेद प्लास्टिक कार्ड एवं फर्जी प्रमाण पत्र तैयार करने के उपकरण कम्प्यूटर, स्केनर,प्रिन्टर आदि उपकरण के सहित गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों के बताये अनुसार मोटर साईकिल चोरी कर उन पर फर्जी चैसिस व इन्जन नम्बर अंकित कर तथा फर्जी प्रमाण पत्र तैयार कर बेच देने की बात प्रकाश मे आयी है। जिसकी अग्रिम जांच कर बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। पूछताछ मे अभियुक्तो ने बताया कि इस प्रकार वे चोरी किए वाहनो को बेच देते थे। अभियुक्तांं द्वारा 25-30, दुपहिया वाहन व 4 पहिया वाहनों को उनके फर्जी प्रमाण पत्र तैयार कर बेच देने की बात प्रकाश मे आयी है।

जिसकी जांच की जा रही है। पकडे गए अभियुक्तों ने उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा आदि राज्यो की आरसी लगाकर वाहनो को आम नागरिकों को बेचा जाता था। अभियुक्त गैर राज्यो मे भी चोरी के वाहनो के फर्जी तरीके से उनके प्रमाण पत्र तैयार कर बेचने के अपराध कर रहे हैं। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं। पूछताछ मे कई अन्य तथ्य ज्ञात हुये है। जिससे भविष्य मे ऐसे गिरोह के क्रियाकलापों पर अंकुश लगाना सम्भव हो सकेगा।

अभियुक्तों की अपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। पकडे गए अभियुक्तों के कब्जे से एक बुलेट मोटर साईकिल,एक अन्य मोटर साईकिल,रोयल इन्फल्ड क्लासिक रंग,अपाची मोटर साईकिल, स्पलेन्डर मोटर साईकिल, एक अदद माउस, एक अदद की बोर्ड, एक अदद मोनीटर, एक अदद सी.पी.यू.एल जी,एक अदद सी.पी.यू.एचपी, 03केबिल कम्प्यूटर, एक प्रिन्टर कैनन तथा विभिन्न पंजीकरण प्रमाण पत्र आदि मौजूद बरामद हुए हैं। सीओ शकील अहमद ने बताया कि अभियुक्तो को पकडने वाली टीम मे इंस्पैक्टर योगेश शर्मा,सब इंस्पैक्टर चन्द्रसैन सैनी, का.सुशील कुमार,का.प्रमोद नागर,का.प्रमोद कुमार,का.जितेन्द्र शामिल रहे। प्रेसवार्ता के दौरान जानसठ कोतवाल योगेश शर्मा व समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 3 =