Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

ग्रामीणो ने ठेकेदार पर लगाया अवैध मिटटी खनन का आरोप

मुजफ्फरनगर। ग्रामीणो ने ठेकेदार पर अवैध मिटटी खनन एवम अवैध मिटटी खनन का अरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से ामले की जांच कराकर कार्यवाही की मांग की।

शहर कोतवाली क्षेत्र के निकटवर्ती गांव लकडसंधा निवासी ग्रामीणो ने कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंच कर जिलाधिकारी के नाम सौपे गए ज्ञापन मे आरोप लगाते हुए बताया कि वे सभी ग्राम महमूदपुर उर्फ लकडसंधा के निवासी है।

प्रार्थीगण को गांव मे रेलवे फ्रेट कोरिडोर एवं बाईपास का कार्य चल रहा है जिसमें ठेकेदार एवं के कुछ लोगो की मिली भगत से बिना परमिशन के एवं परमिशन से अधिक मिटटी खनन किया जा रहा है।

जो ग्रामीणो के लिए हानिकारक हो रहा है। ग्रामीणो ने इस मामले की जांच कराकर उचित कार्यवाही की मांग की है। इस दौरान सुरेन्द्र शर्मा,ब्रजपाल, सतवीर, सीताराम, राजीव शर्मा, धर्मवीर,बिजेन्द्र, नरेन्द्र,पंकज शर्मा आदि दर्जनो ग्रामीण मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + twelve =