उत्तर प्रदेश

वायरल: पंचायत चुनाव जीत के जश्न में अवैध हथियार से फायरिंग

प्रदेशभर में हुए पंचायत चुनाव में जीते प्रत्याशी खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं।इस बीच चुनाव जितने के बाद अवैध हथियार से फायरिंग का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ये वीडियो प्रयागराज के ग्राम परवाह ब्लाक उरुवा मेजा का बताया जा रहा है। यहां प्रत्याशी सोनू गौतम के प्रधानी का चुनाव जीतने के बाद जश्न मनाया जा रहा है। जीते हुए प्रधान प्रत्याशी द्वारा खुलेआम हर्ष फायरिंग भी की गयी है।

इतना ही नहीं डीजे पर जमकर डांस भी हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पहली बार में गोली नहीं चली लेकिन नवनिर्वाचित प्रधान ने हार नहीं मानी। दूसरी बार भी हवा में प्रयास किया और गोली चल गयी। गोली चलते ही वहां मौजूद लोगों में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी और सब झूम कर नाचने लगे।

हालांकि इस दौरान बहुत ज्यादा भीड़ नहीं दिखी लेकिन वीडियो साफ देखा जा सकता है कि किस तरह कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। यहां मौजूद लोग डीजे पर जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं, लेकिन किसी के भी चहरे पर मास्क नहीं दिखाई दे रहा है। साथ ही नवनिर्वाचित प्रधान भी जमकर ठुमके लगाते दिखाई दे रहे हैं।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + 2 =