खेल जगत

Virat Kohli के होटल के कमरे का वीडियो वायरल होने से मचा बवाल, अनुष्का शर्मा बोली कोई बेडरूम में

नई दिल्ली। भारत के स्टार बल्लेबाज Virat Kohli के होटल के कमरे का वीडियो वायरल होने से बवाल मच गया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो Virat Kohli की गैर मौजूदगी में होटल स्टाफ द्वारा बनाया गया है।

इन वीडियो के सामने आने के बाद विराट कोहली ओर उनकी पत्नी फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने प्राईवेसी को लेकर सवाल उठाए हैं। डेविड वार्नर सहित कईं बडे क्रिकेटरों व फैंस ने भी इस हरकत के प्रति अपना गुस्सा जाहिर किया है।

वर्ल्ड कप खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया गई भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज Virat Kohli जिस होटल में ठहरे हुए हैं वहां उनके साथ कुछ ऐसा हुआ है, जिसकी लोग निंदा कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि होटल के स्टाफ ने Virat Kohli के कमरे में बिना परमिशन घुसकर रूम का वीडियो बना लिया और फिर उसे सोशल मीडिया पर शेयर भी कर दिया।

होटल स्टाफ की इस हरकत की विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने कड़े शब्दों में निंदा की है. सबसे पहले विराट ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फैन का बनाया हुआ वीडियो शेयर करके अपना गुस्सा जाहिर किया. विराट के बाद अब उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी इस पूरे मामले पर रिएक्ट किया है। अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर विराट कोहली की पोस्ट शेयर करते हुए इस हरकत पर अपना गुस्सा निकाला है. अनुष्का ने प्राइवेसी को लेकर भी सवाल किया है। नीचे क्लिक कर देखें विराट कोहली के रूप का सोशल मीडिया पर शेयर किया गया वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

 

 

विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर होटल स्टाफ द्वारा बनाया हुआ उनके रूम का वीडियो शेयर किया है. विराट ने वीडियो शेयर करते हुए प्राइवेसी को लेकर एक लंबा नोट भी लिखा है. विराट ने लिखा- मैं समझता हूं कि फैंस अपने फेवरेट प्लेयर को देखकर काफी खुश और एक्साइटेड हो जाते हैं. उनसे मिलने के लिए उत्सुक रहते हैं और मैंने हमेशा इसे सराहा है.

लेकिन यहां यह वीडियो डराने वाला है और इसने मुझे मेरी प्राइवेसी को लेकर पैरानॉयड फील कराया है। विराट कोहली ने आगे लिखा- अगर होटल के रूम में मुझे प्राइवेसी नहीं मिल सकती है, तो मैं कहां और कैसे किसी तरह की पर्सनल स्पेस एक्सपेक्ट कर सकता हूं. मैं इस चीज से ओके नहीं हूं. प्लीज लोगों की प्राइवेसी की इज्जत करें और उन्हें एंटरटेनमेंट की चीज समझकर ट्रीट न करें।

अनुष्का ने अपनी पोस्ट में लिखा- कई बार ऐसे इंसीडेंट्स फेस किए हैं, जब फैंस ने किसी तरह का कोई कंपेशन और ग्रेस शो नहीं किया, लेकिन ये चीज सबसे ज्यादा वाहियात है. इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है और जो लोग ये सोचते हैं कि सेलिब्रिटी हो तो डील करना पड़ेगा तो उन्हें ये पता होना चाहिए कि आप ही प्रॉब्लम की वजह हैं। अनुष्का शर्मा ने ऐसे लोगों को हिदायत देते हुए लिखा है कि खुद पर थोड़ा सेल्फ कंट्रोल भी होना चाहिए. अनुष्का ने सवाल किया- अगर आपके बेडरूम में ये सब हो रहा है तो लाइन क्या है?

विराट और अनुष्का शर्मा की पोस्ट ने सेलिब्रिटीज की प्राइवेसी और पर्सनल स्पेस को लेकर कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं. विराट कोहली के साथ हुई इस हरकत को कई लोग डरावना बता रहे हैं. लोगों का कहना है कि होटल मैनेजमेंट की इसमें बहुत बड़ी गलती है. ये इंसीडेंट पूरी तरह से अनएथिकल है. कई लोगों का तो कहना है कि वो इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि विराट कोहली के रूम में कोई इस तरह घुसकर वीडियो बना सकता है. फैंस भी अपने फेवरेट स्टार की प्राइवेसी को लेकर चिंतित हैं और हैरानी जता रहे हैं।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 3 =