Charthawal के जन प्रतिनिधियों को जगाओ: खस्ताहाल सडकों से जनता परेशान
चरथावल।(Charthawal) बारिश के कारण चरथावल-मुजफ्फरनगर मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे में जलभराव से परेशान लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। खस्ताहाल मुख्यमार्गों पर बड़े-बड़े गड्ढों ने तालाब का रूप ले लिया है।
इस मार्ग से वाहनों का निकलना परेशानी का सबब बना गया है। वहीं, दधेडू कला गांव में जलभराव से किसानों को पैदल निकलना दूभर हो गया है। किसानों को चारा लाने में समस्या उत्पन्न हो गई है। चरथावल कस्बे में बीमारी की दवा गोटा मुर्दापट्टी मोहल्ले में सड़क पर पानी भरने से आमजन को परेशान होना पड़ा।
कस्बे में चरथावल-थानाभवन मार्ग पर चंद्रशेखर आजाद पीजी कालेज के पास कई जगह बने गड्ढे तालाब नन गए है। मुख्य सड़क पर गुजरने वाले लोगों खासकर विद्यार्थियों को दिक्कतों में इजाफा हो रहा है।
गंदगी और सड़े पानी के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। लुहारी खुर्द के कई नागरिकों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग चरथावल-थाना भवन एवं मुजफ्फरनगर मुख्य मार्ग अधिकांश खस्ताहाल हो चुकी है।
लोक निर्माण विभाग टूटी सड़कों को ठीक कराने की जहमत नहीं उठा रहा । चरथावल-रोहाना मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे आए दिन हादसों को आमंत्रण दे रहे है। उधर न्यामू गांव में एक बिश्वा महिला के कच्चे मकान की छत गिरने ने नुकसान हुआ है।

