वैश्विक

आजादी के बाद 75 वर्ष में जितना आगे बढ़ना चाहिए था, उतना आगे हम नहीं बढ़ पाए -Mohan Bhagwat

रविवार को संघ प्रमुख Mohan Bhagwat ने एक बार फिर कांग्रेस पर तीखा निशाना साधा। कांग्रेस शासन पर उन्होंने सवाल खड़े किए।सरसंघ संचालक मोहन भागवत ने कहा कि आजादी के बाद देश को जितना आगे बढ़ना चाहिए था, उतना आगे नहीं बढ़ पाया। भागवत ने कहा कि देश को आगे ले जाने की दिशा में आगे चलेंगे तो हम जरूर आगे बढ़ेंगे। 15-20 वर्ष में जरूर अपेक्षित विकास होगा। वह यहां विज्ञान भवन में आयोजित ‘संत ईश्वर सम्मान 2021’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

Mohan Bhagwat ने कहा कि आजादी के बाद 75 वर्ष में जितना आगे बढ़ना चाहिए था, उतना आगे हम नहीं बढ़ पाए। जिस दिशा में देश को आगे ले जाना चाहिए था, उस दिशा में और उस रास्ते पर नहीं चले, इसलिए नहीं बढ़ पाए।

उन्होंने कहा कि भारत ने आदिकाल से पूरी दुनिया को सुसंस्कृत बनाने का काम किया। भारत का इरादा कभी किसी को जीतने का नहीं रहा और ना ही किसी को बदलने का रहा।सरसंघ संचालक Mohan Bhagwat ने कहा कि जब हम सबका साथ ,सबका विकास के मंत्र को आत्मसात करके काम करेंगे, तब 15-20 वर्षो में देश का पूरा विकास हो जाएगा।

उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए कहा कि दुनिया के सभी देशों में मिलाकर अब तक जितने महापुरुष हुए होंगे, उतने हमारे देश में बीते 200 वर्षों में हो गए। इनमें से प्रत्येक का जीवन हम सभी के लिए राह उजागर करता है।जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर देश में जनजातीय गौरव दिवस मनाने का निर्णय देश के संपूर्ण विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21234 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × five =