उत्तर प्रदेश

Sitapur News: पिता ने बेटी और साली को मारी गोली

Sitapur News:  पिता अपनी ससुराल आया हुआ था। जहां पर किसी बात को लेकर आपसी विवाद हुआ। जिसके बाद पिता ने खौफनाक कदम उठाते हुए इस वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। सूचना मिलते ही एसपी आरपी सिंह भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायल पुत्री और साली को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

वहीं डॉक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। यह पूरा मामला पिसावा थाना क्षेत्र के मुंडा कला गांव  का है।आपको बता दें कि शाहजहांपुर के निवासी राजकमल ने फायरिंग कर अपनी बेटी मोहिनी और साली वंदना को किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद गोली मार दी। जिसमें बेटी मोहिनी और साली वंदना गंभीर रूप से घायल हो गयी। बाद में सनकी पिता राजकमल ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

 वारदात के दौरान उसने अपनी पत्नी को निशाना बनाने के लिए गोली चलाई, लेकिन किसी तरह वह बच कर भाग निकली। गोली लगने से घायल बेटी और साली को सीएचसी पिसावां से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जहां से दोनों को गंभीर हालत में लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया।

एसपी आरपी सिंह ने बताया पिसावा थाना क्षेत्र के मूड़ा कला गांव के राम रतन गुप्ता का दामाद जो शाहजहांपुर का रहने वाला है वह अपनी पत्नी और पुत्री से मिलने आया था बातचीत कर रहा था इसी दौरान उसने अचानक फायर कर दिया जिससे उसकी पुत्री घायल हो गई और उसको बचाने आई उसकी मौसी को भी चोट लग गई बाद में उसने अपने भी गोली मार ली जिससे उसकी मृत्यु हो गई घायलों को अस्पताल भेजा गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − six =