Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

वेब डिजाइन एण्ड डैव्लपमेंट विषय पर वेबीनार का आयोजन

मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टड्ीज, मुजफरनगर में वेब डिजाइन एण्ड डैव्लपमेंट विषय पर एक वेबीनार का आयोजन किया गया। इस वेबीनार का ह्नाभारम्भ प्राचार्य डा. संदीप मित्तल जी व बीसीए के विभागाध्यक्ष डा. संजीव तायल एवं प्रवक्ता वैभव वत्स के द्वारा किया गया, वेबीनार में बीसीए के अधिकतर छात्र-छात्राओं ने जूम ऐप के माध्यम से जूडकर ऑनलाइन प्रतिभाग किया।

प्राचार्य डा. संदीप मित्तल जी यह बताया कि आज के चुनौती पूर्ण औद्योगिक वातावरण मे कम्प्यूटर प्रौद्योगिकी का किस प्रकार से इस्तेमाल करें, जिससे कि हम ऑनलाईन वेबसाइट द्वारा किसी भी क्षेत्र की जानकारी प्राप्त कर, उस जानकारी का अपने कार्यक्षेत्र में सदुपयोग कर सकते है।

वेबसाइट के द्वारा हम लोग किसी भी प्रोडक्ट की जानकारी लोगो तक पहुॅचा सकते है तथा वेबसाइट के माध्यम से किसी भी प्रोडक्ट को कम्पेयर करके उसी सही गुणवत्ता का पता लगा सकते है।

बीसीए प्रवक्ता वैभव वत्स द्वारा विकुल धीमान, अभिनव सिंह, प्रषान्त कुमार आदि छात्र-छात्राओं के साथ विचार विमर्श करते हुए समझाया कि विभिन्न प्रकार के वेबसाइट डिजाइन बनाने मे उपयोग होने वाले सॉटवेयर जैसे डॉट नेट, फोटोशॉप, ड्रिम व्यूवर आदि प्रमुख है

इस क्रम में ये सभी विभिन्न प्रकार के वेबसाइट डिजाइन बनाने मे काम आते है। इसके अलावा विभिन्न प्रकार की कम्प्यूटर लैंग्वेज जैसे आदि का उपयोग वेबसाइट बनाने मे किये जाता हैं।

छात्र प्रशान्त कुमार ने बताया कि किस प्रकार डॉट नेट की आईडीई के द्वार हम एचटीएमएल में कोडिंग करके हम वेबसाइट बना सकते है फिर उन एचटीएमएल पेजों को पब्लिश करके ऑनलाईन के माध्यम द्वारा विभिन्न लोगो तक पहुॅचा सकते है।

इसी क्रम मे छात्र विकुल धीमान ने बताया कि फोटोषॉप के द्वारा हम वेबसाइट में इमेजिंज को एचटीएमएल पेजों के साथ डिजाइन बनाकर दिखा सकते है तथा छात्र अभिनव सिंह ने कहा कि ड्रिम व्यूवर के द्वारा भी हम एचटीएमएल व पीएचपी के साथ ऑनलाईन वेबसाइट को किस प्रकार डेटाबेस से जोडकर डेटा ऑनलाईन ट्रांसफर किया जा सकता है।

बीसीए विभागाध्यक्ष डा. संजीव तायल ने कार्यक्रम के समापन में सभी प्रतिभागियो का धन्यवाद देते हुए कहा कि इस प्रकार के वेबीनार समय-समय पर आयोजित होते रहने चाहियें।

जिससे हमे कम्पनियो ंमे इस्तेमाल होने वाली नई-नई प्रौद्योगिकी के बदलावों के विशय मे जानकारी मिलती रहें तथा इसका लाभ विभिन्न शिक्षक व छात्र उठा सकें एवं अपने आपको भविष्य में आने वाली चुनौतियों के आधार पर तैयार कर सकें।

डा. आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर बीसीए विभाग के रोबिन गर्ग, चॉदना दीक्षित, प्रतीक गर्ग, नवनीत चौहान, मोहित गोयल, श्वेता, राहुल शर्मा, रोबिन मलिक, प्रषान्त गुप्ता, विनिता चौधरी, शशांक भारद्वाज, उमेश मलिक व सतीष आदि शिक्षकगण व स्टॉफ नें ऑनलाइन उपस्थिति देकर योगदान दिया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − one =