नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष ड़ा वीरपाल निर्वाल का स्वागत किया
मुजफ्फरनगर। लाला जगदीश प्रसाद इंटर कालेज जानसठ रोड पर नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष ड़ा वीरपाल निर्वाल का स्वागत भारत विकास परिषद विराट व न्यू बाल कल्याण समिति के सभी सदस्यो द्वारा किया गया
इस अवसर पर आज लाला जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज के प्रांगण में पौधारोपण किया गया और बच्चो को पौध वितरण के साथ साथ एक कंप्यूटर लैब का भी उद्धघाटन मुख्य अतिथी द्वारा किया गया ।
इस अवसर पर नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष ड़ा वीरपाल निर्वाल का स्वागत परिषद अध्यक्ष मनोज गर्ग व अन्य पदाधिकारीयो ने किया । न्यू बाल कल्याण समिति के साथ इस भव्य पौधरोपण का कार्यक्रम रखा गया। इस अवसर पर भारत विकाश परिषद व न्यू बाल कल्याण समिति के काफी सदश्य उपस्थित थे ।

