Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मोहर्रम को लेकर कोरोना नियमों का करेंगे पालन

मुजफ्फरनगर। क्षेत्र की कम्हेड़ा चौकी पर मोहर्रम को लेकर थाना प्रभारी ने लोगों संग बैठक की। पर्व को शांतिपूर्वक मनाने के लिए लोगों को जरूरी बातें बताई। ग्रामीणों ने कोरोना नियमों के तहत ताजिए जुलूस निकालने से मना करते हुए प्रशासन का सहयोग करने की बात कही।

मोहर्रम को लेकर पुलिस प्रसारण व्यवस्था करने में जुटा है। पुरकाजी में निरीक्षण एचएन सिंह ने कम्हेड़ा चौकी पर तुगलकपुर व कम्हेड़ा ग्रामीणों के संग बैठक की।

कोतवाल ने मोहर्रम को लेकर ग्रामीणों से भीड़ इकट्ठा न करने को कहा। सभी तरह से सरकार की गाइडलाइन का पालन करने की बात कही। जिम्मेदार नागरिकों ने कहा कि सब कुछ कोरोना नियमों के तहत किया जाएगा।

जिसमें जुलूस नहीं निकाला जाएगा। कहा कि घरों के भीतर ही सभी तरह के तय मानकों के अनुसार पर्व मनाया जाएगा। किसी भी तरह की दिक्कत होने पर पुलिस प्रशासन का सहयोग लेने की बात कही गई।

बैठक में दोनों संप्रदाय के लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस दौरान दारोगा इंद्रजीत सिंह, प्रताप सिंह, राजपाल सिंह, विनोद कुमार, अहसान, नजाकत, विपिन चौधरी, इस्लाम, अमित चौधरी आदि मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − 7 =