उत्तर प्रदेश

किसानों की समस्याओं के साथ Rakesh Tikait ने मंच से अनोखी मांग उठाई-हमने कुंवारों के आरक्षण की बात की है

Muzaffarnagar:  किसानों की कई मुद्दों को लेकर भारतीय किसान यूनियन आंदोलन में भी किसान अपने बिस्तर, ट्रैक्टर ट्रॉली और  झोपड़ी लेकर धरना स्थल पर पहुंच रहे हैं. इस अनिश्चितकालीन धरने का नेतृत्व भाकियू प्रवक्ता Rakesh Tikait कर रहे है.

इस आंदोलन में किसानों की समस्याओं के साथ राकेश टिकैत ने मंच से एक अनोखी मांग उठाई है. राकेश टिकैत ने मंच से कुंवारों के लिए आरक्षण की मांग की है. भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता Rakesh Tikait ने मंच से बोलते हुए कहा कि ये फॉर्मूला तैयार कर लो कभी मार नहीं खाओगे.

एक ट्रैक्टर, 15 आदमी, 8 दिन और एक गांव. कोई ज्यादा नहीं है. इतने तो गांव में कुंवारे हैं. उन कुंवारों को सौंप दो, ये ही चला देंगे आंदोलन. हमने कुंवारों के आरक्षण की बात की है. दस प्रतिशत हिस्सा प्रधानी, सरपंची और विधायकी में ओरिजनल कुंवारों को मिलेगा. ये कुंवारे ही सारे आंदोलन को चला देंगे, तुम्हारी ज़रूरत ही नहीं पड़ेगी. जब सरकार चला रहे हैं तो ये भी चलाएंगे.

Rakesh Tikait ने कहा कि हमारा कुंवारों का एक अध्यक्ष भी हैं. प्रधानी में भी रहेगा और यूनियन में भी भागीदारी रहेगी. उनको पद दिए जाएंगे। यहीं झोपड़ी लगाओ, झंडे-बैनर लगाओ और अपने नाम लिखो.

दरअसल, पिछले दिनों किसानों की अनेक समस्याओं को लेकर राकेश टिकैत ने आंदोलन की चेतावनी दी थी. शनिवार को इस आंदोलन की शुरुआत हो गई. राकेश टिकैत ने कहा कि इस आंदोलन को हर गांव में शुरू करना है. इसके लिए एक फॉर्मूला है. एक गांव, एक ट्रैक्टर, 15 लोग और 8 दिन. बस इतने से आंदोलन शुरू हो जाएगा. उन्होंने कहा कि अगर ज्यादा बिजी हैं तो गांव के कुंवारों को यह जिम्मेदारी दे दो वही आंदोलन चला देंगे.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20951 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − two =