जलते चूल्हे में गिरी महिला, पति रहता है शराब के नशे में धुत्त
जसरथपुर थाना क्षेत्र के गांव सरौठ में आज दोपहर पति और पत्नी के झगड़े ने विकराल रूप ले लिया। पत्नी से गुस्साए पति ने महिला को झगड़े में धक्का मार दिया जिससे वह महिला जलते चूल्हे पर गिर कर झुलस गई। वहीं पत्नी की शिकायत पर इलाका पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज में घायल महिला को भर्ती करा दिया है। जहां उसका उपचार चिकित्सक की देखरेख चल रही है।
महिला सावित्री का कहना है कि उसका पति कैलाश शराब के नशे में धुत्त रहता है और आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। प्रतिदिन की तरह कल भी उसके साथ मारपीट की और धक्का मार दिया जिससे वह जलते चूल्हे पर गिरकर झुलस गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।
वहीं इस मामले पर चिकित्सकों का कहना है कि महिला 18% तक झुलसी है और खतरे से बाहर है। घायल महिला का इलाज चल रहा है। वहीं इस घटना पर जसरथपुर थानाध्यक्ष अम्बरीष त्यागी का कहना है पति पत्नी में आपस में झगड़ा हुआ।
जिसके बाद महिला शिकायत लेकर थाना पहुंची थी। जिसे झुलसा हुआ देखते हुए तत्काल चिकित्सा के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज भेज दिया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं अगर पीड़ित महिला तहरीर देती है तो आरोपी पति के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई जाएगी, और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

