उत्तर प्रदेश

नारियां हमेशा से सबल रही हैं,उनका गौरव शाली इतिहास रहा है- बद्री बिशाल त्रिपाठी

रामनगर। नारियां हमेशा से सबल रही हैं।उनका गौरव शाली इतिहास रहा है। बिना उनकी मजबूती के एक अच्छे समाज की कल्पना नहीं कर सकते हैं।

उक्त विचार नारी शशक्तीकरण गोष्ठी में बोलते चेयरमैन बद्री बिशाल त्रिपाठी ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि नारी हर क्षेत्र में आगे है।

आजादी के समय भी उसका एक इतिहास रहा है। रानी लक्ष्मी बाई ने लड़ते लड़ते अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए। सरकार भी उनकी सुरक्षा के लिए तमाम योजनाएं चला रही हैं।

सभी नारियों का सम्मान करें।सीओ दिनेश कुमार दुबे ने कहा नारी की सुरक्षा के प्रति सरकार जागरूक है।कई योजनाएं उनके लिए हैं।हेल्प नम्बर भी है।

जरूरत पड़ने पर फोन करें। थाने में भी एक महिला हेल्प डेस्क बनी है जो उनकी मदद करेगी। कोतवाल राम चन्द्र सरोज ने कहा कि जिन महिलाओं के साथ अपराध घटित होता है वे हेल्प लाइन डेस्क पर आकर अपनी बात कह सकेंगी।

उनकी पूरी मदद होगी। उनके प्रार्थना पत्र पर क्या कार्यवाही हुई यह भी बताया जाएगा। फर्जी तरीके से इसका उपयोग न हो यह भी ख्याल रहे।

इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन राम शरण पाठक,सभासद शुभम जायसवाल, विमलेश कुमार,राम शंकर वर्मा,नीलम पाठक,अनीता शुक्ला, नागेंद्र सिंह,विनोद वर्मा ,सभासद राज कुमारी,पूनम शर्मा आदि ने विचार व्यक्त किए। इस कार्यक्रम में काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 428 posts and counting. See all posts by Editorial Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 13 =