महिलाओं ने Meerut सरधना पुलिस की कर दी लाठी-डंडों से पिटाई, जीशान उर्फ कल्लू गिरफ्तार
Meerut सरधना पुलिस शुक्रवार देर रात दबिश देने गई थी. दबिश के दौरान पुलिस ने कुख्यात लुटेरे जीशान उर्फ कल्लू को गिरफ्तार कर लिया. जिसके बाद जीशान के परिवार से जुड़ी महिलाएं पुलिस की कार्रवाई का विरोध करने लगीं.
इतना ही नहीं महिलाएं पुलिस की गाड़ी के आगे लेट गईं. पुलिस ने जैसे ही जीशान को गिरफ्तार करके ले जाने लगी तभी महिलाओं ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया.

