Nepal: Bhumika Shrestha को 14 मार्च को मिलेगा International Women of Courage Award
भूमिका श्रेष्ठ (Bhumika Shrestha) Nepal की रहने वाली हैं. उन्हें हाल ही में प्रतिष्ठित इंटरनेशनल वूमेन ऑफ करेज पुरस्कार 2022 (International Women of Courage Award) देने की घोषणा की गई है. भूमिका को यह सम्मान एलजीबीटीआई समुदाय के जीवन में सुधार की कोशिशों के लिए दिया गया है. यह पुरस्कार अमेरिकी विदेश विभाग द्वारा दिया जाता है.
देश या दुनिया में ट्रांसजेंडर के विकास के लिए तमाम कोशिशें की जाती हैं, लेकिन अब भी देश में ट्रांसजेंडर यानी किन्नरों की हालत ठीक नहीं है. उन्हें Bhumika Shrestha काफी संघर्षपूर्ण जीवन जीना पड़ रहा है, लेकिन इन सबके बीच कुछ ट्रांसजेंडर ऐसे ही हैं जो अपनी मेहनत और समर्पण से कुछ ऐसी उपलब्धियां हासिल करते हैं और दूसरे लोगों को प्रेरित करते हैं. आइए जानते हैं कौन है वो ट्रांसजेंडर जिसकी चर्चा इन दिनों खूब हो रही है.
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन एक ऑनलाइन समारोह में यह पुरस्कार देंगे. यही नहीं 14 मार्च को होने वाले इस कार्यक्रम में अमेरिकी प्रथम महिला डॉ. जिल बाइडन भी शामिल होंगी. 2022 का IWOC पुरस्कार पूरी दुनिया की उन 12 असाधारण महिलाओं को दिया जाएगा, जिन्होंने किसी उपेक्षित के भविष्य को उज्जवल बनाने की कोशिश की है या काम कर रही हैं.
भूमिका Bhumika Shrestha मॉडल और अभिनेत्री भी हैं. ट्रांसजेंडर आंदोलन में भूमिका बड़ा नाम हैं. उन्होंने नेपाली पासपोर्ट पर तीसरे लिंग के विकल्प को शामिल करने के लिए ब्लू डायमंड सोसायटी के साथ आंदोलन किया है. इसके बाद सरकार ने उनकी मांग मानी और वह नेपाल की कानूनी रूप से मान्यता प्राप्त “तीसरे जेंडर” के साथ चिह्नित दस्तावेजों के साथ यात्रा करने वाली पहली नेपाली नागरिक थीं.

