खेल जगत

WPL 2024: रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी फाइनल में

WPL 2024: महिला प्रीमियर लीग 2024 के एलिमिनेटर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस को 5 रनों से हराकर फाइनल का टिकट कटाया. अब रविवार को आरसीबी का सामना फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स से होगा. पहले सीजन की चैंपियन टीम को आरसीबी ने एक रोमांचक मुकाबले में हराया.

जिस समय टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने स्कोर बोर्ड पर 135 को स्कोर पोस्ट किया था, उस समय ऐसा लग रहा था कि मुंबई इस मुकाबले को आसानी से जीत लेगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. आरसीबी के लिए श्रेयांका पाटिल ने दो विकेट चटकाए. उन्होंने अपने चार ओवर के स्पैल में केवल 16 रन दिए.

दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम महिला प्रीमियर लीग 2024 के फाइनल का गवाह बनेगा, जहां दिल्ली कैपिटल्स और स्मृति मंधाना की आरसीबी इस ट्रॉफी के लिए एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी. 136 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई ने शानदार शुरुआत करने की कोशिश की. तीसरे ओवर में मुंबई के सलामी बल्लेबाजों ने 13 रन बनाए. लेकिन जब विकेट गिरने शुरू हुए तब टीम पूरी तरह दबाव में आ गई. इस टूर्नामेंट के एक मैच में 95 रनों की तेजतर्रार पारी खेलने वाली मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 33 रनों की पारी खेली, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाईं.

मुंबई के पास लगातार दूसरी बार फाइनल में प्रवेश करने का मौका था, लेकिन वह चूक गई. विकेट बाकी रहने के बाद भी मुंबई 136 के लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई. इसका श्रेय आरसीबी के गेंदबाजों को जाता है, जिन्होंने मुंबई के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया. मुंबई की ओर से सबसे अधिक 33 रन हरमनप्रीत ने ही बनाया. अमेलिया केर नॉट आउट रहीं, लेकिन एक तेज पारी नहीं खेल पाई. उन्होंने 25 गेंद पर 27 रन बनाए. एस साजन और पूजा वस्त्राकर हड़बड़ी में स्टंप आउट हुई. यही मैच का टर्निंग प्वाइंट था.

मुंबई इंडियंस महिला : हेले मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, एस सजना, हुमैरा काजी, शबनीम इस्माइल, सैका इशाक.
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला : स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी मोलिनेक्स, एलिसे पेरी, सोफी डिवाइन, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जॉर्जिया वेयरहैम, दिशा कसाट, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, श्रद्धा पोखरकर, रेणुका ठाकुर सिंह.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × five =