Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

एसडी डिग्री कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर सपाई करेंगे माल्यार्पण

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के नगर मीडिया प्रभारी शुजाअत राणा ने बताया कि आज समाजवादी पार्टी कार्यालय महावीर चौक मुजफ्फरनगर पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की मीटिंग हुई जिसमें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार दिनांक 12 जनवरी 2021 को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण एसडी डिग्री कॉलेज में करने का निर्णय सर्वसम्मत्ति लिया गया

युवा घेरा कार्यक्रम को लेकर रूप रेखा बनाई गई

मीटिंग की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी महानगर महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट के संचालन में यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष शौकत अंसारी नगर सचिव महेश मित्तल एडवोकेट नगर उपाध्यक्ष उमर खान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शाहजेब सिद्दीकी मुकेश वशिष्ठ नगर मीडिया प्रभारी शुजाअत राणा रचित गोयल सावन कुमार एडवोकेट आदि की मौजूदगी में आयोजित हुई

सपा युवा नेता शादाब राणा के दादा और नगर सचिव महक सिंह जी के ससुर पूर्व नगरपालिका कर्मचारी रामू जी के निधन पर सपा कार्यालय पर 2 मिनट का मौन रखा गया सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने घर पहुंच कर शोक व्यक्त किया।

सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी नगर महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट सपा यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष शौकत अंसारी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर युवा घेरा कार्यक्रम आयोजित होगा

उसमें नौजवानों के लिए रोजगार के घटते अवसर बढ़ती बेरोजगारी महंगी शिक्षा छात्र संघ चुनाव पर रोक ऑनलाइन शिक्षा की दिक्कत छात्रों पर आपराधिक फर्जी मुकदमे के साथ बदहाल कानून व्यवस्था में बहन बेटियों के साथ बढ़ती घटनाएं शिक्षा क्षेत्र में राजनीतिक हस्तक्षेप छात्र संघों पर रोक पर चर्चा की जाएगी

भाजपा की सरकार में युवाओं और छात्रों के साथ हो रहे संवेदनशून्य व्यावहार पर भी चर्चा की जाएगी।

मीटिंग में मयंक मित्तल संदीप कुमार फराज अंसारी विजय कश्यप काजी सरफराज अनमोल धीमान मोहित गर्ग विवेक तायल अमित इरशाद मलिक आदि सपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + 17 =