Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जिला बार संघः लम्बे विवाद और आरोप प्रत्यारोप के दौर के बीच चतुष्कोणीय मुकाबला तय

मुजफ्फरनगर। लम्बे विवाद और आरोप प्रत्यारोप के दौर के बीच अब जिला बार संघ की नवीन कार्यकारिणी के चुनाव के लिए तस्वीर साफ हो गयी है। इस बार कोरोना संकट काल के कारण सात महीने की देरी से हो रहेकार्यकारिणी चुनाव में चतुष्कोणीय मुकाबला तय हुआ है।

आज नाम वापसी के दौरान चार प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी वापस ले ली है। इनमें अध्यक्ष और महासचिव पद के एक एक प्रत्याशी भी शामिल हैं।

इसके साथ ही मैदान में उतरे प्रत्याशियों ने अपने पैनल के साथ कचहरी में चुनाव प्रचार भी प्रारम्भ कर दिया है। अब मतदान के दिन पर नजर है। बता दें कि लंबी कानूनी लड़ाई के बाद जिला बार संघ में नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव का रास्ता साफ हुआ।

विवाद के साथ ही कोरोना काल के संकट के कारण जिला बार संघ की कार्यकारिणी का चुनाव करीब सात माह की देरी के बाद अब २५ नवम्बर को होने जा रहा है।

इसके लिए मैदान में उतरे प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच के बाद चुनाव की तस्वीर साफ हो चुकी है। मुख्य चुनाव अधिकारी आनंद प्रकाश त्यागी ने बताया कि जिला बार संघ कार्यकारिणी के चुनाव के लिए शुक्रवार के नामांकन प्रक्रिया के दौरान अध्यक्ष पद के लिए अनिल जिंदल, कलीराम, प्रमोद त्यागी, राजेश्वर दत्त त्यागी और रणवीर सिंह ने पर्चे दाखिल किए

तो वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए देवेंद्र कुमार कैल, लक्ष्मी नारायण शर्मा, रफी उल्लाह खां और योगेंद्र कुमार सहरावत उपाध्यक्ष (१० वर्ष) के दो पदों के लिए देवेंद्र सिंह राठी, धर्म सिंह, राधेश्याम त्यागी, राजेश कुमारी, संतोष और सुक्रमपाल सिंह, उपाध्यक्ष (८ वर्ष) के दो पदों के लिए अमित कुमार सैनी, आरिफ राणा, मौहम्मद अथहर, नगेंद्र सिंह तोमर, राहुल शर्मा, शिराज हुसैन रिजवी ने नामांकन दाखिल किए थे।

महासचिव पद के लिए पांच नामांकन हुए थे। इनमें अरुण कुमार शर्मा, चंद्रपाल सिंह सिरोही, गुलबीर सिंह वर्मा, इनाम इलाही त्यागी और संजीव कुमार ने पर्चें दाखिल थे।

सहसचिव के तीन पदों के लिए ११ प्रत्याशी मैदान में आये थे, इनमें अब्दुल हक, मौ. मोहतसिब (सनी), मौ. मोहतसिब, पंकज कुमार ग्रेड, पंकज गौतम, पंकज कुमार शर्मा, रामधन सिंह, रोहित गुप्ता, सय्यद नुसरत अब्बास, सोनिया संगल और उदयवीर सिंह ने नामांकन किया।

कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए तीन प्रत्याशी आशुतोष शर्मा, पवन कुमार राणा और रेणु शर्मा ने दावेदारी जताई है। । वरिष्ठ सदस्य (१५ वर्ष से अधिक) के छह पदों के लिए अखिलेश जिंदल, जय कुमार नायडू, मनोज कुमार शर्मा, नरेंद्र कुमार मित्तल, नेपाल सिंह, प्रज्ञा गर्ग, सुदेश कुमार और योगराज सिंह ने पर्चे दाखिल किये थे।

सामान्य सदस्य (१५ वर्ष से कम) के छह पदों के लिए १६ अधिवक्ताओं ने नामांकन दाखिल थे।। शनिवार को इन नामांकन पत्रों के लिए नाम वापसी की प्रक्रिया दोपहर १२ बजे तक पूर्ण की गयी और इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच का कार्य पूर्ण किया गया है।

उन्होंने बताया कि शनिवार को नाम वापसी के दौरान चार दावेदारों ने अपने पर्चे वापस लिये हैं, इनमें अध्यक्ष पद पर रणवीर सिंह, महासचिव पद से संजीव कुमार, सह सचिव पद से मौ. माहतसिब और सामान्य सदस्य १५ वर्ष से कम पद के लिए प्रविन्द्र कुमार ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिये हैं।

अब अध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशियों अनिल जिंदल, प्रमोद त्यागी, कलीराम और राजेश्वर दत्त त्यागी के पैनल के बीच मुकाबला है। मतदान २५ नवम्बर को कियाय जायेगा।

२६ नवम्बर को प्रातः आठ बजे से मतगणना होगी। नामांकन वापसी के दौरान एल्डर कमेटी के चेयरमैन अब्दुल रऊफ एडवोकेट, सदस्य सुरेंद्र शर्मा, मुख्य चुनाव अधिकारी आनंद प्रकाश त्यागी, सहायक चुनाव अधिकारी सोपाल सिंह, केडी त्यागी, आजम शमसी, गोपाल माहेश्वरी, राजेश शर्मा, सतेंद्र पुंडीर और कपिल कुमार मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 6029 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 − 2 =