Yogi Adityanath ने दिया विधानपरिषद से इस्तीफा
भाजपा सरकार दूसरे कार्यकाल के पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने विधानपरिषद के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं दूसरी तरफ आज शाम प्रदेश भाजपा चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान लखनऊ पहुंच रहे हैं।योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में गोरखपुर से विधानसभा का चुनाव जीता है जिसके बाद उन्होंने उच्च सदन से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा विधानपरिषद सभापति के पास भेज दिया है।
योगी आदित्यनाथ जब पिछली बार 19 मार्च 2017 को प्रदेश के मुख्यमंत्री चुने गए थें तो उस समय व किसी सदन के सदस्य नहीं थें। इसके बाद उन्हे 8 सितम्बर 2019 को विधान परिषद के लिए निर्विरोध चुना गया था। शुक्रवार को वह विधान परिषद के लिए निर्विरोध चुन लिए गए।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (एक लाख से अधिक मतों से चुनाव जीत गए।योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र में अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुभावती उपेंद्र शुक्ला को 1,03,390 मतों के भारी अंतर से पराजित किया। शुभावती शुक्ला को कुल 62,109 वोट मिले जबकि सीएम योगी ने 1,65,499 वोट हासिल किए।
24 मार्च को लखनऊ में विधायक दल की बैठक है। जहाँ पर आधिकारिक तौर से सीएम का चेहरा विधायको द्वारा चुना जायेगा। एक लम्बे अंतराल बाद ये देखा जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री विधानसभा का सदस्य है
जिसे जनता ने सीधे चुनकर भेजा है। उत्तर प्रदेश में शपथ ग्रहण कार्यक्रम 25 मार्च शाम 4 बजे होना है। इसके लिए प्रदेश चुनाव प्रभारी और केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान आज शाम लखनऊ पहुंच रहे हैं।

