उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश को एक आदर्श औद्योगिक प्रदेश के रूप में स्थापित किया: Kush Puri

अलीगढ़ । लघु उद्योग प्रकोष्ठ भाजपा, के प्रदेश संयोजक कुश पुरी ने ब्रज क्षेत्र की क्षेत्रीय बैठक में प्रतिभाग किया। भारतीय जनता पार्टी के लघु उद्योग प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक कुश पुरी ने ब्रज क्षेत्र की क्षेत्रीय बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में सहभागिता की। मुख्य अतिथि कुश पुरी एवं ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत महेश्वरी का 51 किलो की माला से विनय अग्रवाल, प्रतीक जैन और ओमपाल सिंह जादौन के द्वारा स्वागत किया गया।

बैठक में आगरा, मथुरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद, बरेली, शाहजहाँपुर, एटा, मैनपुरी सहित 20 जिलों के लगभग 5 दर्जन से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए।

भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के उत्तर प्रदेश संयोजक कुशपुरी ने अपने संबोधन में कहा कि योगी सरकार के पिछले साढ़े चार साल उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास का स्वर्णिम काल रहे हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर, सड़कें और एयरपोर्ट, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, सुरक्षित औद्योगिक माहौल, सुदृढ़ कानून व्यवस्था और पारदर्शी ई- गवर्नेंस सहित उद्योगों की प्रमुख जरूरतों को पूरा कर योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश को एक आदर्श औद्योगिक प्रदेश के रूप में स्थापित किया है। 

उन्होंने बताया कि आज एमएसएमई में यूपी प्रथम स्थान पर, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में दूसरे स्थान पर और देश में जीडीपी के लिहाज से उत्तर प्रदेश दूसरे स्थान पर है। अब समय आ गया है कि प्रदेश सरकार की इन उपलब्धियों को हर उद्यमी तक हम सब मिलकर पहुंचाएं और 2022 में प्रदेश में भाजपा की रिकॉर्ड जीत सुनिश्चित करें।

भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि यह केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकारों की नीतियों का ही फल है कि यहां सूक्ष्म, लघु और मध्यम श्रेणी के उद्योग लगातार मजबूत हो रहे हैं। 

ब्रज क्षेत्र के संयोजक अजय गर्ग ‘अवागढ़’ ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि आतंकवाद और भयमुक्त समाज में हम आसान राह से व्यापार कर सकें, इसलिए हम चाहते हैं कि भाजपा प्रदेश में फिर आए। उन्होंने नारा दिया कि “भय मुक्त प्रदेश बनाना है। भाजपा को पुनः लाना है।”

वक्ताओं ने लघु उद्यमियों की समस्याओं के निदान और उद्योगों के विकास के लिए मिशन 2022 के तहत योगी सरकार को पुनः भारी बहुमत से जिताने पर जोर दिया।

बैठक का संचालन भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ ब्रज प्रांत सह संयोजक अनूप वार्ष्णेय ने किया। प्रदेश सह संयोजक जगमोहन गुप्ता, ब्रज प्रांत सह संयोजक अनुज अग्रवाल और क्षेत्रीय सदस्य मनोज राघव भी मंच पर मौजूद रहे।

Agra News: बीजेपी नेता कुशपुरी आगरा में, सिल्वर ज्वैलरी मैन्यूफ़ैक्चरिंग के सम्बन्ध में गहन चर्चा

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20655 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 1 =