उत्तर प्रदेश

Aligarh: रोडवेज कर्मी से चैन लूट मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

Aligarh  क्वार्सी इलाके के रामघाट रोड पर रोडवेज कर्मी से चैन लूट मामले में पुलिस ने मंगलवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से घटना में उपयोग बाइक व चेन भी बरामद की है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने आधा दर्जन से अधिक घटना कबूली हैं। मंगलवार को पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।

वीरेश निवासी राजीव नगर थाना क्वार्सी चार सितंबर को सुबह टहलने निकले थे। रामघाट रोड पर बाइक सवार लुटेरों ने उनके गले पर झपट्टा मार चेन लूट ली और फरार हो गए। Aligarh पुलिस इस मामले में रामघाट रोड पर लगे सीसीटीवी खंगाल रही थी। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी शोएब उर्फ चोबा निवासी जोहराबाग, मो. वसीम निवासी कोट कस्बा खुर्जा को गिरफ्तार किया है। 

Aligarh प्रभारी निरीक्षक क्वार्सी प्रमेन्द्र कुमार ने बताया कि दो दिन पहले शोएब ने जाकिर नगर में एक युवक पर जानलेवा हमला किया था। इसके अलावा दो लूट की वारदातों में भी शामिल रहा है। रोडवेज कर्मी से लूटी गई चेन बरामद हुई है।

मंगलवार को दोनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया। इधर, पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी की खबर पर खुद वीरेश चौहान, अमित चौधरी, अजय चौधरी, राहुल सारस्वत राजा भैया आदि ने इंस्पेक्टर क्वार्सी व पुलिस टीम का सम्मान किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + five =